Latest Updates
-
Kiara Advani ने यश संग 'तबाही' में दिए दिए इंटीमेट सीन, जानें कैसे शूट किए जाते हैं बोल्ड सीन? -
एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, हालत नाजुक, जानें मानसून में क्यों बढ़ता है सांप कीड़ों का खतरा -
Yogini Ekadashi 2026: कब रखा जाएगा योगिनी एकादशी का व्रत? इस दिन भूलकर भी न करें ये 5 काम -
Varalakshmi Vrat 2026: सावन के आखिरी शुक्रवार को करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन-दौलत -
पंजाब की पहली महिला ड्राइवर और पायलट थीं शेफ विकास खन्ना की मां बिंदु खन्ना, राजीव गांधी के साथ ली थी ट्रेनिंग -
बारिश के मौसम में भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 फल, सेहत को हो सकता है नुकसान -
Sapne Me Aam Dekhna: सपने में आम दिखना शुभ या अशुभ? जानें इसका मतलब -
अब WhatsApp पर ही आसानी से बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड, जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
Birthday Special: पड़ोसन को घर से भगा ले गए थे सौरव गांगुली, फिर दोबारा करनी पड़ी थी शादी -
Varalakshmi Vrat 2026: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत? नोट करें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Vijay Diwas 2025 Wishes: विजय दिवस पर देश के सपूतों को नमन, शेयर करें देशभक्ति से भरे ये संदेश और शायरी
Vijay Diwas 2025 Wishes In Hindi: हर साल 16 दिसंबर को पूरे भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन हमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाता है, जब भारतीय सशस्त्र बलों ने अद्भुत साहस, रणनीति और बलिदान का परिचय देते हुए पाकिस्तान पर निर्णायक विजय हासिल की थी। इस युद्ध के परिणामस्वरूप एक नए स्वतंत्र राष्ट्र बांग्लादेश का जन्म हुआ। इस खास मौके पर देश उन वीर जवानों को नमन करता है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा और पड़ोसी देश के लाखों लोगों को अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिया। ऐसे में, इस खास मौके पर आप अपनों को देशभक्ति से भरे संदेश भेजकर विजय दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Vijay Diwas 2025 Wishes and Quotes In Hindi
1. लहू से जिसने इतिहास लिखा,
आज उसी जीत को सलाम है।
विजय दिवस पर हर दिल में,
वीर जवानों का नाम है।
2. मिट्टी की खुशबू में वीरों का बलिदान है,
तिरंगे की हर लहर में उनकी पहचान है।
विजय दिवस की शुभकामनाएं!
3. जो हँसते-हँसते मिट गए वतन के नाम,
आज उन्हीं से रोशन भारत की शाम।
विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
4. रक्त वीर शहीदों का था,
हर सपूत बलिदानी था,
कारगिल पर्वत शिखर पर पवन चला तूफानी था,
हिमप्रपात बन हिमगिरि से रक्त शत्रु का जमा दिया,
विजय दिवस की शौर्य पताका देने वाला अभिमानी था।
जय हिंद
5. मेरे लहु के कतरे-कतरे में भारत की मिट्टी की सुगंध मिलेगी,
मेरी आंखों में भारत की चमक मिलेगी और
मेरे विचारों में देश की प्रगति मिलेगी।
विजय दिवस की शुभकामनाएं

6. दिल में हौसलों का तेज और तूफान लिए फिरते हैं,
आसमान से ऊंची हम अपनी उड़ान लिए फिरते हैं,
वक्त क्या आजमाएगा हमारे जोश और जुनून को,
हम तो मुठ्ठी में अपनी जान लिए फिरते हैं।
विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
7. हर साँस में देश, हर धड़कन में वतन,
ऐसी मोहब्बत सिर्फ वीरों के बस की है।
जय हिंद, जय भारत
Vijay Diwas 2025 Wishes and Messages In Hindi
8. किसी गजरे की खुशबू को महकता छोड़ आया हूं,
मेरी नन्ही-सी चिड़िया को चहकता छोड़ आया हूं,
मुझे छाती से अपने तू लगा लेना ऐ भारत मां,
मैं अपनी मां की बांहों को तरसता छोड़ आया हूं।
9. जिन्हें है प्यार वतन से,
वो देश के लिए अपना लहू बहाते हैं,
मां के चरणों में अपना शीश चढ़ाकर,
देश की आजादी बचाते हैं।
विजय दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं।
10. दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फत
मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफा आएगी!
विजय दिवस की हार्दिक बधाई
11. शौर्य की गाथा, बलिदान की कहानी,
हर दिल में बसती है वीरों की निशानी।
विजय दिवस की हार्दिक बधाई
12. जहाँ वीरों का खून जमीं में मिला,
वहीं आज हमारा तिरंगा फहरा!
विजय दिवस की बधाई!
13. खुशनसीब हैं वो जो वतन पर मिट जाते हैं,
मर कर भी वो लोग अमर हो जाते हैं,
करता हूं उन्हें सलाम ऐ वतन पर मिटने वालों,
तुम्हारी हर सांस में तिरंगे का नसीब बसता है.
विजय दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
14. वे रणभूमि के शेर थे,
उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए
विजय दिवस की शुभकामनाएं!
15. शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले,
वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशां होगा
विजय दिवस पर शहीदों को शत-शत नमन



Click it and Unblock the Notifications