Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
12वीं फेल Vikrant Massey ने लिया फिल्मों से सन्यांस, इंड्रस्ट्री में रहते हुए कमा ली इतनी दौलत
vikrant massey net worth : विक्रांत मैसी, हिंदी फिल्मों और टीवी शोज के मशहूर एक्टर, ने कई हिट फिल्में दी हैं। हाल ही में, उन्होंने इंस्टाग्राम पर घोषणा की कि वह 2025 के बाद एक्टिंग से संन्यास लेंगे। करियर के पीक पर यह फैसला उनके फैंस को हैरान कर गया, और अब सभी उनकी इस चौंकाने वाली घोषणा की असल वजह जानना चाहते हैं।
विक्रांत मैसी ने छोटे पर्दे से शुरुआत कर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिर्जापुर और क्रिमिनल जस्टिस जैसी हिट वेब सीरीज से सफलता हासिल की। उनके करियर में बड़ा बदलाव फिल्म 12वीं फेल के बाद आया, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस में कमाल दिखाया बल्कि एक्टर ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया था। इंड्रस्ट्री में रहते हुए विक्रांत ने अच्छी खासी कमाई की है, आइए जानते हैं विक्रांत मैसी की नेटवर्थ।

एक फिल्म के वसूलते हैं इतनी फीस
विक्रांत मैसी हाल ही में अपनी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट और 12वीं फेल को लेकर चर्चा में रहे, जिसने दर्शकों का दिल जीता। फिल्मों के लिए विक्रांत ₹1.5 से ₹2 करोड़ तक की फीस लेते हैं। इसके अलावा, वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई करते हैं। विक्रांत एक विज्ञापन के लिए ₹40 से ₹50 लाख तक की फीस वसूलते हैं। उनकी लगातार बढ़ती लोकप्रियता और अभिनय प्रतिभा ने उन्हें फिल्म और विज्ञापन जगत में एक भरोसेमंद नाम बना दिया है।
विक्रांत मैसी की प्रोपर्टी और कार कलेक्शन
विक्रांत मैसी ने अपनी शादी के दौरान मुंबई में एक शानदार लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था, जिसमें सभी आधुनिक सुविधाएं हैं, हालांकि इसकी कीमत सार्वजनिक नहीं है। इसके अलावा, विक्रांत को महंगी गाड़ियों का भी शौक है। उनके कार कलेक्शन में वॉल्वो एस90-डी4 शामिल है, जिसकी कीमत ₹60 लाख है। इसके साथ ही उनके पास एक मारुति सुजुकी डिजायर भी है, जो उनकी सादगी और लग्जरी दोनों को दर्शाती है। विक्रांत मैसी की कुल संपत्ति 20-26 करोड़ रुपये है।
आउटसाइडर होकर भी कमाया खूब नाम
विक्रांत मैसी ने बिना गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। टीवी सीरियल्स से शुरुआत कर उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। उनकी फिल्म 12वीं फेल, जो रियल लाइफ पर आधारित थी, ने उन्हें खास कामयाबी दिलाई। इस मूवी में विक्रांत की एक्टिंग को खूब सराहा गया, जो उनकी काबिलियत का प्रमाण है।



Click it and Unblock the Notifications
