Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Vinesh Phogat बनी सबसे ज्यादा गूगल सर्च एथलीट, 24 देशों ने गूगल में ढूंढा, ओलंपिक में हुई थी डिस्क्वालीफाई
Vinesh Phogat became Most Searched Athlete : पेरिस ओलिंपिक में हरियाणा की पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालीफाई करने का मामला देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में सुर्खियों में रहा। उन्हें 7 अगस्त को महज 100 ग्राम वजन ज्यादा होने के कारण अयोग्य करार दे दिया गया।
इस मामले के बाद विनेश ने कुश्ती से सन्यास ले लिया। भले ही विनेश मेडल जीतने से चूक गई हो लेकिन गूगल पर पिछले सप्ताह उन्होंने दुनियाभर के एथलीटों पछाड़ दिया। दरअसल ओलपिंक में विनेश के डिसक्वालीफिकेशन की खबर दुनियाभर में चर्चित रही।

24 देशों में की गई सर्च
पदक चूकने के बाद विनेश फोगाट ने खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में सिल्वर मेडल को लेकर अपील की थी। हालांकि अभी तक विनेश के सिल्वर मेडल केस पर सीएएस का कोई फैसला नहीं आया है। भले ही पिछले सप्ताह विनेश फोगाट कोई मेडल नहीं जीत पाईं हो लेकिन गूगल पर उनको दुनियाभर में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। पिछले सप्ताह गूगल सर्च पर विनेश फोगाट दुनिया भर में सबसे ज्यादा खोजी जाने वाली एथलीट रहीं। करीबन 24 देशों के लोगों ने इस एथलीट को गूगल सर्च किया है। पिछले रविवार को सुबह विनेश को फीमेल 50 किग्रा फ़्रीस्टाइल कुश्ती के फ़ाइनल से अयोग्य क्यों घोषित किया गया।
अब तक नहीं हुई मेडल को लेकर कोई सुनवाई
विनेश फोगाट ने फाइनल से डिसक्वालीफाई होने के बाद खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) में सिल्वर मेडल को लेकर अपील की थी। जिसके बाद सीएएस इस मामले पर 11 अगस्त को फैसला सुनाने वाला था। इसके बाद तारीख को 13 अगस्त कर दिया गया। अब विनेश फोगाट के सिल्वर मेडल केस पर 16 अगस्त को फैसला आना है। जिसका करोड़ों भारतीयों को भी इंतजार हैं।



Click it and Unblock the Notifications
