Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
डिस्क्वालिफिकेशन से लेकर लैंंगिग समानता तक, इन 5 बड़े विवादों ने पेरिस ओलपिंक में खूब मचाया हंगामा
पेरिस ओलंपिक 2024 समाप्त हो चुका है। जहां कई एथलीट्स ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया तो वहीं कई एथलीट खाली हाथ लौटें। ब्रेकिंग जैसे नया गेम भी इस ओलपिंक में देखने को मिला। हर बार की तरह इस बार भी ओलपिंक में हमें कई कंट्रोवर्सी देखने को मिली।
वैसे ओलंपिक और विवादों का चोली-दामन का साथ रहा हैं। जेंडर विवाद से लेकर एथलीट के डिस्क्वालिफिकेशन तक, आइए 2024 पेरिस ओलंपिक के 5 सबसे विवादित पलों पर नज़र डालते हैं।

विनेश फोगाट डिसक्वालिफिकशन विवाद
भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का डिसक्वालिफाई इस ओलपिंक का सबसे चर्चित विवादों में से एक रहा। विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक-2024 में फाइनल में पहुंचकर भी मेडल जीतने से चूक गई थीं। फाइनल मैच से पहले 50 किलोग्राम के मुकाबले में इस पहलवान को अयोग्य घोषित कर दिया गया। वह अपनी वेट कैटेगरी में से 100 ग्राम ज्यादा थीं और इसी कारण डिसक्वालिफाई कर दी गईं। जिसके बाद विनेश ने कुश्ती से सन्यास ले लिया।
जब यौन अपराधी को मिली टीम में जगह
नीदरलैंड के वॉलीबॉल टीम के 29 वर्षीय स्टीवन वैन डे वेल्डे को जगह मिलने की वजह से इस देश और इस प्लेयर को खूब आलोचना हुई। दरअसल 19 साल की उम्र में 12 साल की लड़की के साथ बलात्कार करने का दोषी पाए जाने के बाद वैन डे वेल्डे को 2016 में चार साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। पेरिस ओलंपिक के लिए टीम में शामिल किए जाने और खेल गांव के अलावा प्लेयर को गुप्त स्थान पर रखने की वजह से भी विवाद हुआ था।
हिजाब बैन कानून
पेरिस ओलंपिक के दौरान फ्रांस का हिजाब कानून भी चर्चा का विषय बना हुआ है। फ्रांस ने अपनी महिला एथलीट के हेडस्कार्फ पहनकर मैदान में मुकाबले के लिए उतरने पर बैन लगा दिया था। पिछले साल सितंबर में फ्रांस की खेल मंत्री एमिली कास्टेरा ने ये फैसला सुनाया था जो ओलंपिक के नजदीक आते-आते वापस सुर्खियों में रहा। लेकिन ओलंपिक 2024 में दूसरे देशों की महिला एथलीट हेडस्कार्फ पहनकर मैदान में उतरी। इसके बाद फ्रांस की मुस्ल्मि एथलीट में इसे लेकर नाराजगी देखने को मिली
'जेंडर' विवाद
पेरिस ओलंपिक 2024 में काफी विवाद देखने को मिले जिसमें 'जेंडर' विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दो महिला बॉक्सर जेंडर विवाद का शिकार हुईं और दोनों ने गोल्ड मेडल जीता। पहले अल्जीरिया की बॉक्सर ईमान खलीफा के जेंडर पर विवाद हुआ उन्होंने महिला बॉक्सिंग के 66 किलोग्राम कैटेगिरी में गोल्ड जीता था। फिर ताइवान की 'लिन यू टिंग 'ने भी विवादों के बीच 57 किलोग्राम कैटेगिरी में गोल्ड जीता। दरअसल इन दोनों ही एथलीट की एलिजिबिलिटी टेस्ट में फेल होने की खबर सामने आई थी। बावजूद इसके दोनों ने गोल्ड जीता।
इजरायली जूडोका से हाथ मिलाने से किया इनकार
पेरिस ओलंपिक में फिलिस्तीन-इजरायल विवाद का असर भी देखने को मिला। जूडो इवेंट में इजराइल के बरुच शामिलोव और ताजिकिस्तान के नूराली इमोमाली के बीच हुए मुकाबले में ताजिकिस्तान की एथलीट ने जीत हासिल की लेकिन मुकाबले के बाद इजरायल के खिलाड़ी से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया और 'अल्लाह हू अकबर' का नारा भी लगाया। जिसके बाद यह एक विवाद बन गया।



Click it and Unblock the Notifications