Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
वेट कैटेगरी से जुड़ा नियम क्या है? जिसकी वजह से विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई
विनेश फोगाट का फाइनल दंगल देखने की तैयारी में ही जुटा था कि इस बीच उन्हें लेकर आई एक खबर ने झकझोर कर रख दिया। दरअसल विनेश का वजन उनके वेट कैटेगरी से थोड़ा ज्यादा है, जिसे लेकर उन्हें डिस्क्वालिफाई किया जाता है मतलब ये कि विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में प्री-क्वाटर और सेमीफाइनल में जीतकर भी हार गईं।
अब सवाल उठता हैं कि आखिर वेट कैटेगरी में कितना ग्रेस मिलता है और पहलवानों की वेट कैटेगरी से जुड़ा वो नियम क्या है, जिसकी वजह से महिलए 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में पहुंचकर भी विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक से बाहर होना पड़ा?

मुकाबले से पहले होता है वेट
विनेश फोगाट का वजन फाइनल से पहले उनकी वेट कैटेगरी से 150 ग्राम ज्यादा पाया गया और, यही वजह रही कि उन्हें अयोग्य करार देते हुए डिस्क्वालाईफाई कर दिया गया।
विनेश को अब नहीं मिलेगा कोई मेडल
रिपोर्ट्स के मुताबिक रेसलिंग का मैच अगर शाम को होता है तो उसके लिए पहलवान का वेट मैच वाले दिन सुबह तौला जाता है। एक रेसलर को अपने वेट कैटेगरी से ज्यादा से ज्यादा 100 ग्राम तक वजन बढ़ाने की छूट होती है। लेकिन, विनेश के केस में पेरिस में वो ज्यादा पाया गया।
रेसलर्स को भी नहीं मिलता है ग्रेस
अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती में वेट कैटेगरी के हिसाब से रेसलर्स को कुछ भी ग्रेस नहीं मिलता है। अगर रेसलर 50 किलो कैटेगरी में पार्टिसिपेट कर रहा है तो उसका वजन पूरा 50 किलो होना चाहिए। 10 ग्राम ज्यादा होने पर भी वो डिस्क्वालिफाई हो जाता है उन्होंने बताया कि फाइनल में पहुंचने वाले पहलवानों का वजन दो दिन होता है। पहले दिन वेट इन के लिए रेसलर्स को 30 मिनट का वक्त दिया जाता है, जबकि दूसरे दिन वेट इन के लिए सिर्फ 15 मिनट का वक्त मिलता है। विनेश को भी वेट इन के दौरान 15 मिनट का वक्त दिया गया, लेकिन वह अपना वजन मेंटेन नहीं रख पाईं।
कुश्ती से पहले तोला जाता है वजन
दरअसल, ओलंपिक में कुश्ती लड़ने वाले खिलाड़ियों का वजन मैच से पहले किया जाता है, जिसमें विनेश का वजन 50 किलोग्राम कैटेगरी के हिसाब से 100 ग्राम ज्यादा मिला। इसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इसके बाद विनेश बिना किसी रैंक के अंतिम स्थान पर पहुंच गईं। अब उन्हें 50 किलोग्राम कैटेगरी के अंदरकोई भी मेडल नहीं मिलेगा।
अचानक कैसे बढ़ा वजन?
रेसलर्स को कैटेगरी के हिसाब से अपना वजन काफी मेंटेन रखना पड़ता है। विनेश ने कल फाइट से पहले कुछ भी नहीं खाया था। तीनों फाइट निपटाने के बाद उन्होंने थोड़ा-बहुत कुछ खाया और अगले दिन की फाइट की तैयारी शुरू कर दी। इसकी वजह से उनका वजन बढ़ गया और दुर्भाग्यवश उन्हें डिस्क्वालिफाई होना पड़ गया।



Click it and Unblock the Notifications
