Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
19 Minute Viral Video: क्या MMS लीक होने के बाद लड़की ने कर लिया सुसाइड? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, जानें सच्चाई
19 Minute MMS Viral Video: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक ही चीज ने तहलका मचाया हुआ है, वह है 19 मिनट 34 सेकंड वाला वीडियो। इंस्टाग्राम, एक्स (Twitter), यूट्यूब से लेकर फेसबुक तक हर जगह इसी वीडियो की चर्चा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि यह किसी इन्फ्लुएंसर या निजी व्यक्ति का प्राइवेट वीडियो है। इस विषय के संबंध में लोग मीम बना रहे हैं और कमेंट सेक्शन में लिंक मांग रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट्स और छोटे-छोटे क्लिप शेयर किए जा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह किसी इन्फ्लुएंसर या किसी लड़की का लीक एमएमएस है, जिसका पूरा वीडियो 19 मिनट का है। कमेंट सेक्शनों में लोग लगातार "Link please", "Send me video" जैसे मैसेज डाल रहे हैं। स्कैमर्स इसका पूरा फायदा उठा रहे हैं। कई फर्जी अकाउंट "लिंक बायो में है" लिखकर लोगों को जाल में फंसा रहे हैं।

दूसरी लड़की के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कमेंट कर रहे लोग
कई लोगों ने तो किसी और लड़की को एमएमएस वाली लड़की समझकर उसके कमेंट सेक्शन में '19 मिनट वाला वीडियो' कमेंट करने लगे। Sweet Zannat नाम की एक इंफ्लूएंसर के साथ भी ऐसा ही हुआ। तो वो सामने आईं और लोगों को जवाब दिया। उसने कहा कि मैं वो लड़की नहीं हूं जो आप समझ रहे हैं। लेकिन फिर भी लोगों ने कमेंट करना नहीं छोड़ा। कुछ लोग तो वीडियो के बदले 500 से 5000 रुपये तक देने को तैयार हैं!
लिंक पर क्लिक करने की न करें गलती
साइबर एक्सपर्ट्स इस ट्रेंड को एक खतरनाक फिशिंग ट्रैप बता रहे हैं। इन दिनों कई स्कैमर्स इस तरह के वीडियो को ट्रेंड करके स्कैम कर रहे हैं। फर्जी लिंक पर क्लिक करके कई बार लोगों का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो चुका है और स्कैमर्स उनकी पर्सनल जानकारी, पासवर्ड और बैंक डिटेल्स चुरा लेती हैं। कई बार फर्जी लिंक पर क्लिक करके लोगों का बैंक बैलेंस भी उड़ चुका है। साइबर एक्सपर्ट्स कई बार चेतावनी भी दे चुके हैं कि इस तरह के संदिग्ध लिंक को गलती से भी क्लिक ना करें।
क्या वीडियो वाली लड़की ने आत्महत्या कर ली?
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला का शव जमीन पर पड़ा दिखाई देता है और पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। कई पोस्ट में दावा किया गया है कि यह वीडियो 19 मिनट के प्राइवेट वीडियो (19 Minute Viral Video) वाली लड़की का है और वाली उसने शर्मिंदगी में आत्महत्या कर ली। हालाँकि, फ्री प्रेस जर्नल द्वारा किए गए फैक्ट-चेक में साफ हो गया कि यह दावा पूरी तरह गलत है। फैक्ट-चेकिंग से पता चला है कि मौत के वायरल वीडियो में दिख रही महिला, वायरल वीडियो इंस्टाग्राम कपल 19 मिनट्स MMS लीक क्लिप वाली महिला नहीं है। ये दोनों घटनाएं पूरी तरह अलग हैं। लेकिन कुछ इंस्टाग्राम क्रिएटर्स ने व्यूज और अटेंशन पाने के लिए इसे जोड़कर झूठी कहानी बना दी।
अस्वीकरण: इस लेख में संवेदनशील जानकारी शामिल है। बोल्डस्काई गलत सूचना या अफवाहों को बढ़ावा नहीं देता है। प्रकाशन के समय उपलब्ध स्रोतों के आधार पर ही सभी विवरण प्रस्तुत किए गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications