Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
19 Minute Viral Video का आ गया पार्ट 2? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, पुलिस वाले ने बताई सच्चाई
19 Minute Viral Video MMS Part 2: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 19 मिनट 34 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे अलग-अलग नाम से सर्च भी कर रहे हैं। इसके अलावा, 19 मिनट 34 सेकंड का यह वीडियो कई लोग अलग-अलग चैनल पर भी शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो किसने बनाया और फैलाया, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। लेकिन इसके बावजूद यह वीडियो लगातार अलग-अलग चैनलों पर फैलती जा रही है, जिससे लोगों में उत्सुकता और भ्रम दोनों बढ़ रहे हैं। लेकिन अब पुलिस ने इस वायरल ट्रेंड पर सख्त रुख अपनाया है और साफ कहा है कि यह वीडियो किसी भी हाल में शेयर न करें।
हाल ही में हरियाणा पुलिस का एक बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा है कि यह वीडियो AI से बनाया गया है और लोग इसे लोगों में उत्सुकता और भ्रम को बढ़ाने के लिए ऐसी वीडियो को धड़ल्ले से शेयर करते हैं, जिसके वजह से यह वीडियो जल्दी ही ट्रेंड कर जाते हैं। पुलिस ने यह भी बताया है कि अलग-अलग चैनल के माध्यम से इस वीडियो के पार्ट 2 और पार्ट 3 भी शेयर किया जा रहे हैं, जो यकीनन AI से बने हुए लग रहे हैं।

हरियाणा पुलिस ने क्या कहा?
हरियाणा पुलिस साइबर सुरक्षा अधिकारी अमित यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि यह वीडियो असली नहीं है, बल्कि इस AI से तैयार किया गया है। ऐसे में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि जो लोग भी अलग-अलग चैनल के माध्यम से इस वीडियो के पार्ट 2 और पार्ट 3 शेयर कर रहे हैं। वह ऐसा ना करें और लोगों के बीच में भ्रम ना फैलाएं। ऐसा करने पर वीडियो शेयर करने वाले को दंडित किया जाएगा।
AI वीडियो कैसे पहचानें?
हरियाणा पुलिस साइबर सुरक्षा अधिकारी अमित यादव ने यह बताया है कि अगर ऐसी कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की जाती है, तो इसे पहचाने का बेहद ही आसान तरीका है। आप Sightengine प्लेटफार्म के माध्यम से यह आसानी से पता लगा सकते हैं कि वीडियो असली है या नकली। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे वीडियो आए दिन पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होते रहते हैं।
वीडियो शेयर करने पर कैसे किया जाएगा दंडित
इंस्पेक्टर अमित यादव ने बताया कि इस तरह की वीडियो शेयर करने वाला व्यक्ति न केवल एक अपराधी की श्रेणी में आता है, बल्कि उसे 3 साल कानूनन सजा भी हो सकती है। अगर कोई व्यक्ति इस तरह की अश्लील वीडियो शेयर करता है, तो धारा 67 के अंतर्गत उस व्यक्ति को 3 साल की सजा हो सकती है। साथ ही, उसे 5 लाख का जुर्माना भी भरना होगा।
अस्वीकरण: इस लेख में संवेदनशील जानकारी शामिल है। बोल्डस्काई गलत सूचना या अफवाहों को बढ़ावा नहीं देता है। प्रकाशन के समय उपलब्ध स्रोतों के आधार पर ही सभी विवरण प्रस्तुत किए गए हैं।



Click it and Unblock the Notifications