Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
1943 का 5वीं कक्षा का पेपर हुआ आउट, सवाल ऐसे की कॉमर्स ग्रेजुएट भी देखकर हैं हैरान!
बदलते समय के साथ स्कूल के सिलेबस और स्टडी पैटर्न में काफी बदलाव आते जा रहे हैं। आज 5 वीं तक के बच्चों के सिलेबस को बहुत ईजी रखा जाता है ताकि बच्चें पर प्रेशर न पड़े और वो इस क्लास को परीक्षा में अच्छे से कवर कर लें।
लेकिन आपको सुनकर हैरानी होगी कि कभी स्कूल में 5वीं क्लास में कॉमर्स पढ़ाई जाती थी? और सिलेबस इतना टफ की 12 वीं कॉमर्स का स्टूडेंट बिना केलकुलेर के सॉल्व ही नहीं कर पाएं।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 5 वीं का परीक्षा पेपर वायरल हो रहा है। जिसके देखकर लोगों के होश उड़े हैं, इस वायरल 5वीं कक्षा के क्वेश्चन पेपर को कॉमर्स से कॉलेज पास आउट एक्सपर्ट्स भी हल नहीं कर पा रहे हैं।
वायरल हो रहा है 80 साल पुराना पेपर
यह वायरल पेपर दिखने में 80 साल पुराना लग रहा है, इसे प्रश्न-पत्र 1943-44 का बताया जा रहा है। जिसके ऊपर लिखा है, 'कक्षा पांच'। इस प्रश्न-पत्र का पूर्णांक 100 है, जिसमें पास होने के लिए कम से कम 33 अंक लाना अनिवार्य है। पेपर में सिर्फ 10 प्रश्न दिए गए हैं, जिनमें से कोई भी 8 प्रश्न करने हैं।
और इन्हें हल करने के लिए 2.30 घंटे का समय दिया गया है। इसमें छात्रों को सोने की कीमत कैलकुलेट करना, कागज के भाव और मार्केट रेट के बारे में पूछताछ करने के लिए एक बिजनेस लेटर लिखने.. जैसे सवाल थे।
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी ने किया शेयर
रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बद्री लाल स्वर्णकार ने ट्विटर पर इसे पोस्ट किया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, "भारत में 1943-44 में क्लास 5 के हाफ ईयरली एग्जाम के प्रश्नपत्र का लेवल देखिए।" ये पोस्ट देखकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे है कि उस समय की पढ़ाई इतनी कठिन हुआ करती थी। इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने कमेंट भी किए हैं।
ऐसे होते थे उस जमाने के सवाल
वायरल हो रहे इस प्रश्न-पत्र में एक नोट भी लिखा गया है, 'निम्नांकित प्रश्नों के गुरू लिखो तथा गुरू की रीति से ही हल करो और कोई आठ प्रश्न करो।' पेपर में दिए गए इन 10 प्रश्नों में से कोई से 8 को सोल्व करने को कहा गया है।
हैरानी की बात तो यह है कि, इस 5 वीं क्लास के प्रश्न पत्र में कॉमर्स से जुड़े अलग-अलग तरह के सवाल पूछे गए हैं, जैसे- सोने के भाव के बारे में तो कागज के भाव के बारे में सवाल किया गया है।
वहीं अगर आप आठवां प्रश्न पर गौर करेंगे, तो देखेंगे कि उसमें लिखा है, 'राम के घर में 2 साल, 3 महीने और 18 दिन में कितना आटा खर्च होता है?' इसी क्रम में 10वें सवाल में लिखा है, 'एक व्यापारिक पत्र लिखो जिसमें बाजार भाव मंगाओ।



Click it and Unblock the Notifications
