Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Viral: 'रमेश नमकीन' वाला देसी झोला अमेरिका में बना फैशन स्टेटमेंट, कीमत देख इंडियन हुए शॉक्ड
अमेरिका की एक लग्ज़री रिटेल कंपनी नॉर्डस्ट्रॉम की वेबसाइट पर एक साधारण कपड़े का झोला, जिसे हम भारत में रोजमर्रा के कामों जैसे किराना खरीदने, छोटे-मोटे सामान ले जाने या यात्रा के दौरान इस्तेमाल करते हैं, अब 4,228 रुपये (लगभग $48) में बेचा जा रहा है। यह सुनकर शायद आपको यकीन न हो, लेकिन यह खबर पूरी तरह सच है और इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
यह झोला, जिसे जापानी ब्रांड Puebco ने "इंडियन सॉवेनियर बैग" (Indian Souvenir Bag) नाम दिया है, नॉर्डस्ट्रॉम की वेबसाइट पर उपलब्ध है। वेबसाइट पर इसे "स्टाइलिश बैग" बताया गया है जो "भारत की एक झलक अपने साथ ले जाने" का मौका देता है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि यह बैग हस्तनिर्मित (हैंडमेड) है और इसमें रंगों के फीके पड़ने या प्रिंटिंग की छोटी-मोटी गलतियों की संभावना हो सकती है।

इंडियन झोले को बनाया स्टाइल स्टेटमेंट
डिज़ाइन की बात करें तो यह झोला सामान्य सफेद कॉटन का बना है जिस पर देसी हिंदी में लिखा गया है, जैसे - "रमेश स्पेशल नमकीन" और "चेतक स्वीट्स"। इस बैग के बारे में वेबसाइट का कहना है कि यह आपके जरूरी सामान ले जाने के लिए उपयुक्त है और साथ ही भारत के प्रति आपके प्रेम को भी दर्शाता है। यह बैग उन लोगों के लिए 'ज़रूरी' बताया गया है जो भारत यात्रा पर जा रहे हों या भारतीय संस्कृति के प्रेमी हों। जो भारत में हमें किराने की दुकान से मुफ्त में मिल जाते हैं। मगर वही झोले अब विदेशों में स्टाइल स्टेटमेंट बन चुके हैं।
वहीं, सोशल मीडिया पर इस बैग को लेकर मजेदार चर्चाएं हो रही हैं। ट्विटर (अब एक्स) पर लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई इसे "कल्चरल एप्रोप्रियेशन" बता रहा है तो कोई इस पर व्यंग्य कर रहा है कि जो चीज़ भारत में 100 रुपये से भी कम में मिलती है, उसे अमेरिका में हजारों में बेचा जा रहा है। भारत में ऐसे झोले न केवल बेहद सस्ते और टिकाऊ होते हैं, बल्कि ये पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होते हैं। कई दुकानदार तो यह झोला सामान के साथ मुफ्त में भी दे देते हैं।
यूजर कर रहे हें मजेदार कमेंट
20 मई को इस झोले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। एक यूज़र ने लिखा, "$48 में ये झोला? मेरा भारतीय दिल रो रहा है।" एक और कमेंट में लिखा था, "मैं कैसे बेचूं? मेरे पास तो ऐसे दस झोले घर में पड़े हैं!"



Click it and Unblock the Notifications
