Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
नेपाल में 2025 खत्म होने से पहले लोकतंत्र खत्म होकर लौटेगी राजशाही? वायरल हुई ज्योतिषी की पुरानी भविष्यवाणी
Astrologer viral prediction Nepal : नेपाल इन दिनों राजनीतिक उथल-पुथल से गुजर रहा है। सोशल मीडिया और सड़कों पर जगह-जगह उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। हालात इतने बिगड़े कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को इस्तीफ़ा देना पड़ा। इसी बीच एक पुरानी ज्योतिषीय भविष्यवाणी सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है।

2023 की भविष्यवाणी हुई वायरल
दरअसल, एक्स (पहले ट्विटर) पर ज्योतिषी प्रशांत किणी का दिसंबर 2023 का एक पोस्ट इन दिनों खूब ट्रेंड कर रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने दावा किया था कि "नेपाल में लोकतंत्र का अंत निकट है और 2025 में राजशाही लौट आएगी।" अब जब नेपाल की सड़कों पर जनता लोकतांत्रिक सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है और प्रधानमंत्री ओली ने इस्तीफ़ा दे दिया है, तो यह भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग इसे महज़ संयोग मान रहे हैं, तो कई इसे भविष्य का संकेत।
BJP will lose power in 2039....
— Prashanth Kini (@AstroPrashanth9) September 9, 2025
BUT Congress won't get Power.
After 2039 no Elections...
End of Democracy....
Total 91 years of Democracy... https://t.co/zVaQ3nL8VG
एम ओली का इस्तीफ़ा और जनाक्रोश सच करती है भविष्यवाणी
नेपाल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह भविष्यवाणी और भी प्रासंगिक लगने लगी है। सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार को लेकर भड़के Gen Z प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू समेत कई शहरों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि प्रधानमंत्री ओली को आखिरकार पद छोड़ना पड़ा। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नेपाल में राजशाही की वापसी हो और लोकतंत्र की जगह एक नया राजनीतिक ढांचा स्थापित किया जाए।
गुरु गोरखनाथ की भविष्यवाणी
इतिहासकारों और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, 18वीं सदी में गुरु गोरखनाथ ने राजा पृथ्वीनारायण शाह को आशीर्वाद दिया था कि शाह वंश की राजशाही ग्यारह पीढ़ियों तक चलेगी। इसी भविष्यवाणी को आधार बनाकर कई लोग मानते हैं कि नेपाल में राजशाही 2008 में समाप्त हो चुकी है, जब नेपाल को आधिकारिक तौर पर संघीय लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया गया।
2001 के राजमहल हत्याकांड के बाद राजा दीपेंद्र शाह को कोमा की अवस्था में ही राजा घोषित किया गया था। कई लोग इसे शाह वंश की ग्यारहवीं पीढ़ी मानते हैं, और कहते हैं कि गोरखनाथ की भविष्यवाणी वहीं पूरी हो गई। हालांकि, दूसरी ओर कुछ लोगों का तर्क है कि दीपेंद्र का शासन वास्तविक शासन नहीं माना जा सकता, इसलिए अभी भी शाह वंश की एक पीढ़ी शेष है, जो नेपाल पर शासन करेगी।
भारत पर भी की भविष्यवाणी
नेपाल की भविष्यवाणी के वायरल होने के बाद अब प्रशांत किणी ने भारत को लेकर भी बड़ा दावा किया है। उन्होंने अपने ताज़ा पोस्ट में लिखा है "भारत अगला होगा। 2039 में बीजेपी सत्ता से बाहर हो जाएगी। इसके बाद कोई चुनाव नहीं होंगे और लोकतंत्र का अंत हो जाएगा।" इस भविष्यवाणी ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है।



Click it and Unblock the Notifications