Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Viral! पैर की खाल निकलवाकर मां के लिए बेटे ने बनवा दी चप्पलें, मामला सुन आप भी हो जाएंगे इमोशनल
महाकाल की नगरी उज्जैन से एक हैरान कर देने वाली खबर सुनने को मिल रही है। जहां एक बेटे ने मां के लिए अपने ही शरीर की खाल से चप्पल बना दी। जी हां, अब इस वाकये का वीडियो भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जिसे देख लोग खूब आश्चर्यचकित होने के साथ भावुक भी हो रहे हैं।
आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो से जुड़ा पूरा मामला और कौन हैं ये शख्स जिसे हर कोई कलयुग का श्रवण कुमार कह रहा हैं।

कभी खूंखार अपराधी था रौनक गुर्जर
सोशल मीडिया पर जिस शख्स की खूब चर्चा हो रही है। उसका नाम रौनक गुर्जर बताया जा रहा है। दरअसल, रौनक गुर्जर कभी अपराध जगत में जाना पहचाना नाम था। लोग इस नाम से खूब खौफ खाया करते थे। रौनक पर करीब 37 आपराधिक मामले दर्ज हैं और वो बदनाम हिस्ट्रीशीटर हुआ करते थे। लेकिन अब रौनक का अपराध से कोई लेना-देना नहीं हैं। वो जमानत में बाहर है।
कैसे हुआ हद्धय परिवर्तन
दरअसल 2019 में रौनक का एनकाउंटर हुआ था। उसमें रौनक के पैर में गोली लग गई थी। तब से उसे चलने में दिक्क्त होने लगी और वो पूरी तरह बेडरेस्ट पर ही रहा। तब उसकी मां ने उसकी खूब देखरेख की। इस दौरान रौनक ने रामायण पढ़ी। ये ही रौनक की जिंदगी में टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। रामायण पढ़ने के बाद उसे इस बात का अहसास हुआ कि इस संसार में सबसे अहम मां का दर्जा होता है। यहां से उसे मां की सेवा की प्रेरणा मिली।

मां के लिए बना दी शरीर की खाल से खड़ाऊं
रामायण में प्रभु राम के चरित्र से काफी प्रभावित होकर रौनक ने मां के लिए अपने शरीर की खाल उधाड़कर खड़ाऊं बना दी। रौनक के अनुसार रामायण में भगवान राम ने ही कहा है कि अपनी मां के लिए चमड़े से खडाऊं भी बनवा दें तो कम है। बस, इसी बात से प्रभावित होकर उन्होंने इस बात का संकल्प किया। इसके लिए रौनक अस्पताल में सर्जरी करवाकर अपनी जांघ की चमड़ी निकलवाई। इस बात की भनक उन्होंने घर में किसी को लगने नहीं दी। फिर अपनी चमड़ी को लेकर वह मोची के पास पहुंचे और उसने ये चप्पल तैयार कर दी।
श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पहनाई चरण पादुका
रौनक ने 7 दिन के लिए (14 से 21 मार्च को) अपने घर के पास भागवत कथा का आयोजन करवाया। इसी भागवत कथा के दौरान रौनक गुर्जर ने अपना संकल्प पूरा करते हुए मां के चरणों में अपनी चमड़ी से बनी चरण पादुका पहनाई। जब मां ने अपने बेटे के इस सर्मपण और त्याग की भावना को देखा उनकी आंखू से आंसू बहने लगे।
मौजूद सभी लोगों के बहने लगे आंसू
जब भागवत कथा के दौरान बेटे रौनक गुर्जर ने मां को सबकी उपस्थिति में यह चप्पल बनाई तो वहां मौजूद सभी लोगों के आंसू बहने लगे। मां भी अपने बेटे से लिपटकर खूब रोई। रौनक की मां का नाम निरूला गुर्जर है। मां के प्रति बेटे का यह प्यार देखकर लोग भाव विभोर हो गए थे।



Click it and Unblock the Notifications