Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral Video: विदेश की सड़क पर भारतीय लड़की ने किया 'टॉवल डांस', हरकतें देख भड़के लोग बोले- 'शर्मनाक है'
Indian Girl Towel Dance Viral Video: इंटरनेट और रील्स की इस चकाचौंध भरी दुनिया में वायरल होने और रातों-रात मशहूर होने की चाहत लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। लाइक्स, व्यूज और फॉलोअर्स पाने की इस अंधी दौड़ में लोग अक्सर अपनी मर्यादा और संस्कारों की सीमाएं लांघ जाते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही चौंकाने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नेटिजन्स को गुस्से से लाल कर दिया है। इस वीडियो में एक भारतीय लड़की विदेश की एक सार्वजनिक सड़क पर केवल एक तौलिया लपेटकर डांस करती नजर आ रही है। विदेशी सरजमीं पर लड़की की इस हरकत को देखकर लोग अवाक हैं और कमेंट सेक्शन में भारतीय संस्कृति का हवाला देते हुए लड़की की जमकर क्लास लगा रहे हैं। आइए आप भी देखें ये वीडियो...

बीच सड़क पर तौलिया लपेटकर नाची भारतीय लड़की; हरकत देख भड़के लोग
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के इस क्लिप में देखा जा सकता है कि एक भारतीय मूल की लड़की विदेश की एक बेहद खूबसूरत और व्यस्त सार्वजनिक जगह पर खड़ी है। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वह किसी अच्छे आउटफिट के बजाय सिर्फ एक सफेद तौलिया लपेटकर कैमरे के सामने अजीबोगरीब डांस स्टेप्स कर रही है। आसपास से विदेशी लोग भी गुजर रहे हैं, लेकिन लड़की बिना किसी झिझक या शर्म के अपनी रील रिकॉर्ड करने में मस्त है। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों की नाराजगी का ज्वालामुखी फूट पड़ा।
यूजर्स ने लड़की के माता-पिता और संस्कारों पर उठाए सवाल
लड़की के इस 'टॉवल डांवीस' को देखकर कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। अधिकांश यूजर्स इसे अश्लीलता और ध्यान खींचने का एक घटिया पैंतरा बता रहे हैं। एक यूजर ने भड़ास निकालते हुए लिखा, "चंद लाइक्स और व्यूज के चक्कर में लोग कितना नीचे गिरेंगे? विदेशी लोग जब ऐसी हरकतें देखते होंगे, तो वे भारतीय संस्कृति के बारे में क्या राय बनाते होंगे!" दूसरे यूजर ने नाराजगी जताते हुए लिखा, "मुझे इस लड़की से ज्यादा इसके माता-पिता के लिए अफसोस हो रहा है।
जब वे अपनी बेटी को विदेश की सड़कों पर इस हाल में नाचते देखेंगे, तो उन पर क्या गुजरेगी?" तीसरे यूजरस ने लिखा- सच में बहुत शर्मनाक है, प्लीज विदेशियों के सामने हमारे लोगों की छवि खराब न करें। दुनिया भर में भारतीयों की इज़्ज़त और लोगों की भावनाएं पहले ही काफी प्रभावित हुई हैं, प्लीज इसे और न बिगाड़ें; कुछ बेवकूफों की वजह से पूरे देश को एक ही नजरिए से देखा जाता है..। वहीं एक अन्य यूजर ने तंज कसा, "लगता है आजकल लोगों के पास अच्छे कपड़ों के पैसे नहीं बचे हैं, तभी तौलिया पहनकर ही सड़क पर आ जाते हैं।"
An Indian tourist's viral towel dance that shows a complete lack of civic sense. pic.twitter.com/3W1QDNbiDP
— Damn. (@Theonenameddamn) June 8, 2026
तुरंत शोहरत पाने की चाहत या मानसिक दीवानगी?
इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को लेकर एक नई बहस छेड़ दी है। लोगों का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी केवल इंस्टेंट फेम और सोशल मीडिया से होने वाली कमाई के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। कई नेटीजन्स का मानना है कि इस तरह के वीडियो न केवल समाज में गलत संदेश देते हैं, बल्कि पब्लिक प्लेस पर मौजूद अन्य लोगों को भी असहज करते हैं।
कुछ लोग लड़की के बचाव में भी उतरे
हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ मुट्ठी भर लोग ऐसे भी हैं जो इसे 'निजी आजादी' और कंटेंट क्रिएशन का हिस्सा बताकर लड़की का बचाव कर रहे हैं। उनका तर्क है कि विदेश में इस तरह की चीजें आम हैं और हर किसी को अपनी मर्जी के कपड़े पहनने का हक है। लेकिन इसके जवाब में बहुसंख्यक यूजर्स का कहना है कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर सार्वजनिक स्थलों पर मर्यादा और शालीनता की धज्जियां उड़ाने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती। फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर जमकर ट्रेंड कर रहा है और लोग इस पर अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
