Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
पैसे देकर थप्पड़ खाने आते हैं लोग, रेस्टोरेंट में लगी रहती है लोगों की भीड़
Japanese Slap Restaurant: इन्टरनेट की दुनिया में कुछ ना कुछ ऐसा होता रहता है जो अजीबोगरीब तो होता है किन्तु वायरल भी हो जाता है। आजकल जापान का एक रेस्टोरेंट बहुत चर्चा में है और सोशल मीडिया पर बहुत वायरल होता जा रहा है।
इस रेस्टोरेंट में लोग खाना खाने के साथ साथ एक और चीज खाने जाते हैं जिसे जानके आप हैरान हो जायेंगे! जी हाँ लोग यहाँ थप्पड़ खाने भी जाते हैं। और कमाल की बात ये की थप्पड़ खाने के पैसे भी देने होते हैं। इस रेस्टोरेंट का वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि पूछिए मत! और लोगो के कमेन्ट तो ऐसे ऐसे आ रहे हैं कि पढ़कर हंसी छूट जायेगी आपकी।

दरअसल जापान के इस रेस्टोरेंट का नाम Shachihokoya-ya है। लोग यहाँ फॅमिली लंच डिनर करने आते हैं। रेस्टोरेंट अपने स्वादिष्ट व्यंजन के लिए फेमस तो है ही लेकिन यहाँ आने पर ग्राहकों का स्वागत यहाँ की वेट्रेस थप्पड़ मार कर करती हैं।
थप्पड़ खाने का भी मेनू है और आप जो चॉइस करेंगे उसके हिसाब से आपको थप्पड़ मारा जायेगा। खूबसूरत वेट्रेस के हाथों से थप्पड़ खाने के लिए युवाओं की भीड़ लग जाती है।
इस रेस्टोरेंट के बारे में बताया जाता है कि जब ये रेस्टोरेंट खुला था तो कुछ समय बाद इसके बंद करने की नौबत आ गयी थी क्यूंकि ये घाटे में जा रहा था। पर किसी क्रिएटिव इंसान ने ये थप्पड़ वाली स्कीम लागू की और फिर देखते ही देखते रेस्टोरेंट फेमस होने लगा और आज काफी फायदे में हैं। थप्पड़ खाने के लिए ग्राहकों को 300 जापानी येन यानी की 169 रूपये इंडियन करेंसी खर्च करने होते हैं। वीडियो इस लिंक पर देखा जा सकता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
