Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पाकिस्तान की सड़कों पर कार में घूमता नजर आया शेर का बच्चा, वीडियो हुआ Viral
Pakistan Lion Cub Viral video : कार की पिछली सीट पर पालतू कुत्ते या बिल्ली को बैठकर घूमते हुए हुए तो आपने जरूर देखा होगा। लेकिन कभी शेर के बच्चे को कार में घूमते हुए देखा है? ऐसा ही नजारा हाल ही में पाकिस्तान में देखने को मिला है, जिसमें कार में एक शेर का बच्चा बैठा हुआ है।
उसके साथ कार में कुछ और लोग भी हैं। ऐसे में जाहिर है वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा। कई लोगों को यह वीडियो नहीं पसंद आ रहा है। लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

इस वीडियो को उम्ब्रीन इब्राहिम नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि काले रंग की कार ट्रैफिक सिग्नल पर रुकती है, कोई पालतू कुत्ता या बिल्ली नहीं, बल्कि एक शेर का बच्चा कार की खिड़की से बाहर झांकता हुआ नजर आ रहा है। इस शेर के बच्चे के नाम पूछने पर इसका नाम मुफासा बताया जा रहा है।
लोग कर रहे हैं खूब कमेंट
वीडियो में मुफासा एक लड़के के साथ कार की पिछली सीट पर बैठा दिखाई दे रहा है। हैरानी की बात है कि कार में मौजूद लोग बिल्कुल बेफिक्र नजर आ रहे हैं, मानो शेर का बच्चा कोई आम पालतू जानवर हो। शेर जैसे खतरनाक जंगली जानवरों को कार में रखना बहुत गलत है। लोगों का कहना है कि हमें उनकी प्राकृतिक जगह का सम्मान करना चाहिए और उन्हें जंगल में ही स्वतंत्र रहने देना चाहिए।
शेर को पालने को लेकर नहीं है कोई कानून
हालांकि यह इस देश में कोई इकलौती घटना नहीं है। पाकिस्तानी कानूनों की वजह से विदेशी जानवरों का आयात काफी सरल है, लेकिन एक बार पाकिस्तान में उनके प्रवेश के बाद यहां नियम-कायदे नज़र ही नहीं आते हैं। इसकी वजह से हालिया सालों में इस तरह के जानवरों-खासतौर से रईसी और ताकत की निशानी माने जाने वाले शेर-को अनजानी तादाद में आयात किया गया, या यहीं पैदा करवाया गया है, और वन्यजीव अधिकारी बेबस देखते रह जाते हैं।
आम चलन है पाकिस्तान में
सोशल वीडियो ऐसा वीडियो से अटा पड़ा है, जिनमें कराची के रईसों की लक्ज़री SUV की अगली सीटों पर बैठे शेर दिखाई देते हैं, जबकि अख़बारों में ऐसी ख़बरें आम हैं, जिनमें अपने शेरों को सैर के लिए खुलेआम सड़कों पर लाने वाले कराची निवासियों की गिरफ्तारी की जानकारी दी गई होती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान के कराची शहर में लगभग 300 शेर हैं। इनके अलावा पाकिस्तान में लोग जिराफ भी पाले हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
