Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Viral Video: घर में घुसा जहरीला किंग कोबरा, परिवार में मची दहशत, आपके साथ ऐसा हो तो क्या करें?
King Cobra In House Viral Video: सांप को देखते ही हर किसी को डर लग जाता है। लेकिन जरा सोचिए कि आपके घर की सीलिंग में अचानक से आपको किंग कोबरा नजर आ जाए तो आपकी क्या हालत होगी? ऐसा ही कुछ नोएडा के सेक्टर 51 में हुआ जहां एक घर की सीलिंग पैनल में जहरीला सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। इसे देख परिवार वालों में दहशत का माहौल था, जिसका डराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एक्स हैंडल पर वायरल हो रहे किंग कोबरा के वीडियो को देख यूजर्स भी कांप गए हैं और ये सोच रहे हैं कि आखिर फैंसी लाइट के अंदर सांप कैसे घुसा। साथ ही ये भी जान लेते हैं कि अगर घर में सांप घुस जाए तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए?
फैंसी लाइट में दिखा किंग कोबरा
सोचिए, आप अपने घर में आराम से बैठे हैं और अचानक आपकी सीलिंग से रेंगता हुआ किंग कोबरा दिख जाए तो क्या हाल होगा। जी हां, हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक जहरीला किंग कोबरा किसी घर की सीलिंग में घुस गया और पूरे परिवार में दहशत मच गई। इस खतरनाक घटना को देखकर न सिर्फ परिवार बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग हैरान रह गए। ये घटना नोएडा सेक्टर 51 के एक घर की में घटी जहां फैंसी लाइट में एक किंग कोबरा घुस गया।

रात के समय घटी इस घटना ने सभी को डरा दिया। सीलिंग पैनल में रेंगते सांप पर अचानक घरवालों की नजर पड़ी तो वो हैरान हो गए। पहले तो उन्हें लगा कि लाइट में जो हलचल मच रही है वो शायद इसलिए हो रहा है कि लाइट खराब हो गई है। लेकिन जब उन्होंने नजदीक से देखा तो वो हैरान हो गए और डर से कांपने लगे क्योंकि उन्हें लाइट में किंग कोबरा दिखा।
पुलिस और वन विभाग को दी इसकी सूचना
जैसे ही घरवालों ने फैंसी लाइट के अंदर सांप दिखा तो वो डर से कांप गए। पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि वो क्या करें? फिर उन्होंने समझदारी दिखाते हुए पुलिस और वन विभाग को इसकी सूचना दी। अब सब लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर घर में वो भी सीलिंग पैनल में जहरीला किंग कोबर घुसा कैसे? सभी अब दहशत में हैं।
घर में सांप आने पर बरतें सावधानी
शांति बनाए रखें: किसी भी घबराहट में अचानक कदम न उठाएं।
सांप को परेशान न करें: उसे छूने या पकड़ने की कोशिश न करें।
सुरक्षित दूरी बनाए रखें: बच्चों और पालतू जानवरों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
सांप पकड़ने वाले विशेषज्ञ को बुलाएं: सरकारी वन विभाग या सर्प विशेषज्ञ की मदद लें।
घर से बाहर निकालने के बाद सावधानी: सुनिश्चित करें कि घर में किसी तरह का प्रवेश मार्ग बंद हो।
सीलिंग पैनल में कैसे घुसा होगा किंग कोबरा?
अब सवाल ये उठता है कि घर के सीलिंग पैनल में सांप कैसे घुसा होगा? बता दें कि अक्सर पुराने घरों की दरारें, वेंट पाइप या छत पर रखे सामान ऐसे रास्ते बन जाते हैं, जिनके जरिए सांप घर में प्रवेश कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने घर में और छत पर आई दरारों को रिपेयर करवाएं और टूटे हुए पाइप को ठीक करवाएं या बदलवाएं। वरना ऐसी घटना फिर किसी और के साथ घट सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
