Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Dog Viral Video: पालतू कुत्ते को चलती ट्रेन पर चढ़ा रहा था शख्स, हुआ कुछ ऐसा वीडियो देख कांप जाएगा कलेजा
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर राजधानी एक्सप्रेस के गुजरने के दौरान एक व्यक्ति अपने पालतू कुत्ते (गोल्डन रिट्रीवर) के साथ ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगा। दुर्भाग्यवश, कुत्ता ट्रेन में नहीं चढ़ सका और सीधे ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। यह हादसा कथित तौर पर बोगी नंबर 193751 के पास हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को देखकर पेट लवर्स और पशु अधिकार कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया है। वे इसे कुत्ते के मालिक की लापरवाही करार देते हुए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

वीडियो ने झकझोर कर रख दिया
वायरल वीडियो की शुरुआत में एक व्यक्ति, जिसने नीली टीशर्ट और जींस पहनी हुई है, प्लेटफॉर्म पर अपने पालतू कुत्ते के साथ खड़ा नजर आता है। जैसे ही ट्रेन गुजरने लगती है, वह दरवाजे के हैंडल को पकड़कर ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करता है, लेकिन कुत्ता अंदर नहीं आ पाता और प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर जाता है। इस घटना से स्टेशन पर मौजूद लोग दंग रह जाते हैं और वहां भीड़ इकट्ठा हो जाती है।
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कुत्ता इस खतरनाक हादसे में बच गया, लेकिन इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। साथ ही, घटना कहां और कब घटी, इस बारे में भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
सोशल मीडिया पर गुस्सा
ट्विटर पर @joedelhi नाम के एक यूजर ने लिखा कि यह पशु क्रूरता का मामला है और भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 के तहत दोषी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उसने ट्रेन की जानकारी साझा करते हुए लिखा कि इस व्यक्ति को आसानी से खोजा जा सकता है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रेलवे स्टेशनों पर पालतू जानवरों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम बनाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पालतू जानवरों के परिवहन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश लागू किए जाने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।



Click it and Unblock the Notifications
