Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Viral Video: क्यों मनाया जाता है 15 अगस्त? इस सवाल का छात्र ने दिया ऐसा जवाब सुन आप भी पकड़ लेंगे माथा
Independence Day Video Viral: इस साल 79 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है जिसकी तैयारी स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में होने भी लगी है। इस दिन के बारे में सोचने मात्र से ही रोम-रोम में देशभक्ति का भाव उत्पन्न हो जाता है। कोई आपसे पूछे की 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है? तो इस प्रश्न का आप क्या जवाब देंगे? जाहिर सी बात है कि कहेंगे कि इस दिन देश को आजादी मिली थी।
मगर स्वतंत्रता दिवस से पहले ही सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्र ने इस प्रश्न का ऐसा जवाब दिया जिसे सुन आप भी अपना सिर पकड़ लेंगे। या यूं कहें कि आप अपनी हंसी को रोक ही नहीं पाएंगे। आइए देखते हैं कि ऐसा क्या है उस वीडियो में जिसे सुन हंसी आना और थोड़ा गुस्सा आना लाजमी है।

क्यों मनाया जाता है 15 अगस्त?
आपसे पूछा जाए कि क्यों मनाया जाता है 15 अगस्त? तो आप क्या कहेंगे ये आप सोचिए कि आपका जवाब किया होगा। मगर सोशल मीडिया पर जो रील वायरल हो रही है उसमें कुछ कॉलेज और स्कूल के छात्र रैली निकालते नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक व्यक्ति हाथ में माइक पकड़े एक छात्र से सवाल करता है कि बताइए 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है। जरा सोचिए कि उसने क्या जवाब दिया होगा?
जवाब सुन पकड़ लेंगे माथा
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स उस स्टुडेंट से पूछता है कि आपका नाम किया है? तो वो बोलता है कि उसका नाम किशन सिंह। फिर उससे पूछा गया कि आप कौन से स्कूल में पढ़ते हैं तो वो बोला कि मैं राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज में पढ़ता हूं। अब आता है तीसरा और अहम सवाल जिसके जवाब ने घुमा दिया लोगों का सिर। उससे पूछा कि 15 अगस्त क्यों मनाया जाता है तो वो बोला कि इस दिन देश शहीद हुआ था।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट की नहीं रुकेगी हंसी
इंस्टाग्राम पर @adultsociety नाम के अकाउंट पर ये वीडियो पोस्ट किया गया है जिसने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही हंगामा मचा दिया। इस वीडियो को देखने वाले भी दंग रह गए और उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऐसे-ऐसे कमेंट किए हैं जिन्हें सुन आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। एक ने लिखा- तुम तो गुलाम ही ठीक थे। दूसरे ने लिखा- गांधी जी आज जिंदा होते तो ये सुन फिर मर जाते। तीसरे ने लिखा- तुमसे न हो पाएगा भाई।



Click it and Unblock the Notifications
