Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Virat Kohli Net Worth: कितनी है विराट कोहली की संपत्ति? जानें हर साल कितना कमाते हैं क्रिकेट के सरताज?
Virat Kohli Net Worth: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटर विराट कोहली न केवल मैदान पर अपने प्रदर्शन से बल्कि अपनी शानदार लाइफस्टाइल और कमाई से भी सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वो अपने बड़े भाई विकास कोहली के नाम गुरुग्राम की संपत्ति करने को लेकर खबरों में छाए हुए हैं। हालांकि विकास कोहली ने इस बात का खंडन किया है और इन बातों को सिर्फ अफवाह बताया है। इसी बीच सभी विराट की नेट वर्थ के बारे में जानना चाहते हैं कि वो आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं।
'रन मशीन' कहे जाने वाले विराट आज सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। क्रिकेट के साथ-साथ ब्रांड एंडोर्समेंट, बिज़नेस वेंचर और सोशल मीडिया से भी वो करोड़ों की कमाई करते हैं। आइए जानते हैं क्रिकेट के सरताज की कमाई, संपत्ति और उनके शानदार लाइफस्टाइल के बारे में विस्तार से।
कितनी है विराट कोहली की संपत्ति? (Virat Kohli Net Worth 2025)
भारतीय क्रिकेट के किंग विराट कोहली (Virat Kohli) आज केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ग्लोबल ब्रांड बन चुके हैं। उनकी फिटनेस, फैशन सेंस और फैन फॉलोइंग के कारण वह दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। मैदान पर उनकी बल्लेबाजी जितनी शानदार है, उतनी ही चमक उनकी कमाई में भी नजर आती है। रिपोर्ट के अनुसार, विराट कोहली करीब ₹1,050 करोड़ ($125-$127 मिलियन) के मालिक हैं।

विराट कोहली का इंकम सोर्स
विराट कोहली की कमाई के जरिए की बात करें तो सबसे पहले आता है क्रिकेट का नाम। उनकी बीसीसीआई से सैलरी आती है। आईपीएल से इनकम होती है और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी अच्छी कमाई होती है। इसके अलावा उन्होंने बिजनेस में भी इन्वेस्टमेंट किया हुआ है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से भी कमाई होती है।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाई
विराट कोहली 30 से अधिक बड़े ब्रांड्स के चेहरे हैं, जिनमें Puma, MRF, Tissot, Audi, Blue Star, Fire-Boltt, Myntra, Philips, Himalaya, Too Yumm जैसे नाम शामिल हैं। वो प्रति विज्ञापन वे ₹7 से ₹10 करोड़ चार्ज करते हैं। केवल ब्रांड एंडोर्समेंट से उनकी सालाना कमाई ₹70 करोड़ से अधिक है।
विराट कोहली की लग्जरी प्रॉपर्टी और हाउस
विराट कोहली की प्रॉपर्टी की बात करें को उनके पास गुरुग्राम में आलीशान बंगला और कोठी है जिनकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा विराट और अनुष्का शर्मा के पास मुंबई के ओमकार 1973 में ₹35 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट है। उनके पास कई लग्जरी रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट्स भी हैं।
विराट कोहली का लग्जरी कार कलेक्शन
विराट कोहली को कारों का बहुत शौक है। उनके पास कई शानदार गाड़ियां हैं जिनमें Audi R8 LMX, Bentley Flying Spur, Range Rover Vogue, Audi Q7, Porsche Panamera शामिल हैं। इसके अलावा उनके पास बाइक का भी कलेक्शन है।
बिजनेस वेंचर और ब्रांड 'One8'
विराट कोहली का अपना फैशन ब्रांड 'One8' और 'Wrogn' भी है, जिससे उन्हें सालाना करोड़ों की कमाई होती है। उनके रेस्टोरेंट 'One8 Commune' दिल्ली, मुंबई और पुणे में काफी लोकप्रिय हैं।
सोशल मीडिया से कमाई
विराट कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले भारतीय हैं।
उनके इंस्टाग्राम पर 273M+ फॉलोअर्स हैं। वे एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए ₹8 से ₹10 करोड़ तक चार्ज करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
