Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
5 BMW कार, हरियाणा में स्कूल, हौज खास में घर, जानें कितने अमीर हैं क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग
Virender Sehwag Net Worth : भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध थे। हालांकि क्रिकेट से संन्यास के बाद अब वह अपने निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। खबरों के मुताबिक, सहवाग और उनकी पत्नी आरती 20 साल की शादी के बाद अलग होने वाले हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है और कई महीनों से अलग रह रहे हैं। यह खबर उनके फैंस के लिए हैरान करने वाली है। हालांकि इस खबर की कोई पुष्टि नहीं हुई है। तलाक की खबरों के बीच सहवाग की लग्जरी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ भी सुर्खियों में छाई हुई है। आइए जानते हैं कि क्रिकेटर की नेटवर्थ और कमाई के जरिए के बारे में।

मौजूदा नेटवर्थ क्या है?
अगर वीरेंद्र सहवाग और उनकी पत्नी आरती का तलाक होता है, तो सहवाग को संपत्ति के बंटवारे में नुकसान हो सकता है। सहवाग ने 2015 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग, कमेंट्री और सोशल मीडिया के जरिए अपनी संपत्ति को बढ़ाया। उनकी मौजूदा नेटवर्थ 340 से 350 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है, जिससे वह भारत के पांचवें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सहवाग ने 2024 में करीब 30 करोड़ रुपये कमाए, जिनमें से 24 करोड़ रुपये सोशल मीडिया से आए।
गाड़ियों के कलेक्शन में हैं इतनी लग्जरी कार
वीरेंद्र सहवाग के पास दिल्ली के हौज खास में एक शानदार घर है और उनकी गाड़ियों के कलेक्शन में बेंटले और बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं। सहवाग की कमाई के मुख्य स्रोतों में हरियाणा में स्थित उनका इंटरनेशनल स्कूल भी है। इसके अलावा, वह पंजाब किंग्स जैसी आईपीएल फ्रेंचाइजी के कोच रह चुके हैं और स्टार स्पोर्ट्स सहित कई चैनलों के साथ कमेंट्री करते नजर आए हैं। उनकी लाइफस्टाइल और संपत्ति उनकी कड़ी मेहनत और सफल क्रिकेट करियर का नतीजा हैं, जिससे वह भारत के शीर्ष अमीर क्रिकेटरों में शुमार हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट से कमाते हैं पैसे
वीरेंद्र सहवाग की जबरदस्त फैन फॉलोइंग के कारण उन्हें कई एंडोर्समेंट के ऑफर मिलते हैं, जिससे उनकी मोटी कमाई होती है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सहवाग एंडोर्समेंट के सालाना कॉन्ट्रेक्ट से करीब 3.5 लाख डॉलर कमाते हैं, जबकि विज्ञापनों से उनकी कमाई लगभग 4 मिलियन डॉलर तक पहुंचती है। क्रिकेट से संन्यास के बावजूद उनकी लोकप्रियता और ब्रांड वैल्यू बरकरार है, जो उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा बनाती है।
सोशल मीडिया से खूब कमाते हैं पैसे
वीरेंद्र सहवाग अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और सोशल मीडिया पर सक्रियता के लिए फैंस के बीच काफी मशहूर हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा करते हैं, जिससे उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग बनी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सहवाग ने पिछले साल कुल 30 करोड़ रुपये कमाए, जिनमें से 24 करोड़ रुपये सोशल मीडिया के जरिए आए। रिटायरमेंट के बावजूद उनकी लोकप्रियता और आय में कोई कमी नहीं आई है। कहा जाता है कि उनकी मासिक कमाई 2 करोड़ रुपये से अधिक है, जबकि सालाना आय 30 करोड़ तक पहुंचती है।
BCCI से भी मिलते हैं पेंशन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) अपने पूर्व खिलाड़ियों को पेंशन प्रदान करता है, और रिपोर्ट्स के अनुसार, वीरेंद्र सहवाग को हर महीने 60,000 से 70,000 रुपये पेंशन के रूप में मिलते हैं। सहवाग की नेटवर्थ की बात करें, तो वह 42 मिलियन डॉलर यानी करीब 350 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। उनकी संपत्ति में क्रिकेट से संन्यास के बाद की कमाई, एंडोर्समेंट, सोशल मीडिया आय और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों का बड़ा हाथ है।



Click it and Unblock the Notifications
