Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Chandrayaan-3 Live Telecast : कब-कहां देखें चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, जानें यहां
LIVE telecast of Chandrayaan-3 Soft-landing : भारत कुछ घंटों बाद दुनिया में इतिहास रचने वाला है. भारत का चंद्रयान-3 चांद के बेहद करीब पहुंच चुका है। 23 अगस्त की शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान 3 चांद के साउथ पोल की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। अब तक दुनिया का कोई भी देश चांद के साउथ पोल पर नहीं उतरा है।
ISRO के वैज्ञानिकों का दावा है कि भारत को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर उतारने वाला दुनिया का इकलौता देश बना सकता है। इसरो के मुताबिक इसका लाइव प्रसारण 23 अगस्त 2023 की शाम को 5 बजकर 27 मिनट से शुरू हो जाएगा। जिसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।

चंद्रयान-3 लाइव ट्रैकर
इसरो लगातार चंद्रयान की गति और दिशा पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसके लिए एक लाइव ट्रैकर भी लॉन्च किया गया है। जिसके जरिए आप देख। चंद्रयान-3 अंतरिक्ष में इस समय कहां है।
https://www.isro.gov.in/LIVE_telecast_of_Soft_landing.html इस लिंक पर जाकर चंद्रयान 3 की आप लाइव लैंडिंग देख सकते हैं।
23 अगस्त को करेगा लैंड
चंद्रयान-3 इस वक्त साउथ पोल पर सूर्योदय का इंतजार कर रहा है। जिसके बाद 23 अगस्त की शाम को करीब 5 बजकर 45 मिनट का इंतजार है, जब यहां सूर्योदय होगा और चंद्रयान-3 लैंडिंग के तैयारी शुरु कर देगा।
वैज्ञानिक 6 बजकर 4 मिनट पर सॉफ्ट लैंडिंग की संभावना है। इस बड़े और ऐतिहासिक पल का लाइव टेलीकास्ट होगा। चांद पर लैंडर मॉड्यूल की सॉफ्ट लैंडिंग के बाद लैंडर विक्रम से रोवर प्रज्ञान को बाहर निकाला जाएगा। रोवर चांद की सतह पर चलेगा और आगे का काम शुरू होगा।
इन जगहों पर दिखेगी चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रीमिंग
चंद्रयान-3 की रियल टाइम अपडेट्स लेने के लिए इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के अलावा इसके यूट्यूब चैनल, इसरो के फेसबुक पेज या फिर दूरदर्शन के डीडी नेशनल टीवी चैनल देख सकते हैं। चंद्रयान-3 को चांद के साउथ पोल में लैंड कराया जाएगा। ये वो हिस्सा है जिसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है।
दिल्ली में यहां देख सकते हैं चंद्रयान-3 की लाइव लैंडिंग
इस मौके पर दिल्ली के नेहरू प्लैनेटेरियम में जश्न का माहौल होगा, लोग मिलकर इस लैंडिंग का मजा ही नहीं लेंगे, बल्कि विशेषज्ञों के संग चांद की कई खासियत को जान पाएंगे।
टल सकती है लैंडिंग
इनसे निपटने के लिए भारत ने हर तरह से तैयारी की है. अगर 23 अगस्त 2023 की शाम साढ़े पांच बजे से लेकर साढ़े छह बजे के बीच Chandrayaan-3 के लैंडर को लैंडिंग के लिए सही जगह नहीं मिली तो लैंडिंग टल सकती है। यह एक तरह का बैकअप प्लान है। 23 अगस्त 2023 को लैंडिंग से दो घंटे पहले इसरो के प्रमुख इस बात का फैसला लेंगे कि लैंडिग कराई जाए या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
