Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Golden Waterspout: स्वर्ग की सीढ़ी जैसा दिखा नदी पर बना ‘गोल्डन वॉटरस्पाउट’, वायरल वीडियो देख हैरान हुए लोग
प्रकृति अक्सर सभी को अपने ऐसे-ऐसे चमत्कार दिखाती है, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर पाते हैं। लेकिन जब वो सामने होती है तब आप अपने दांतों तले उंगली जरूर दबा लेते हैं कुछ इसी तरह की हैरान कर देने वाली घटना समाने आई है, जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान है और प्रकृति के कारनामों के तारीफों के पुल बांधता दिख रहा है। एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है, जिसे Zlatti71 नामक ट्वीटर हैंडल के द्वारा शेयर किया गया है। इस वीडियो में रूस की कामा नदी के उपर एक बहुत ही खूबसूरत और दिल को सुकून देने वाला गोल्डन वॉटरस्पाउट का नजारा दिख रहा है।

इस सीन को वहां मौजूद कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद किया है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 3 जुलाई 2023 को बनाया गया है। जिसमें नदी के ऊपर बहुत ही शानदार गोल्डन वॉटर स्पाउट दिखाई पड़ रहा है। जो नदी के पानी से छूता हुआ आसमान की ओर जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि आसमान से सुनहरे रंग की नदीं बहकर नीचे आ रही हो।
आपका बता दें वॉटर स्पाउट या फिर जलस्तंभ एक तरह का चक्रवात होता है, जो पानी के ऊपर बन जाता है। जब ये पानी के ऊपर बनता है तो ये एक खंभे की तरह नजर आता है। इस तरह के जलस्तंभ यूरोप और अंटार्कटिका क्षेत्र में बनते दिखाई पड़ते हैं। इनकी लाइफ काफी कम होती है, ये मुश्किल से 20 या उससे भी कम वक्त के लिए बनते हैं और फिर समाप्त हो जाते हैं।
इंटरनेट पर इस वीडियो क्लिप को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं और हैरान होकर कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ इसे बेहद सुंदर तो कुछ डरावना भी बता रहे हैं।
Image Courtesy- @djuric_zlatko Twitter



Click it and Unblock the Notifications
