Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Weather Alert : देशभर में आंधी-तूफान से मचेगा हाहाकार! IMD ने जारी किया इन इलाकों में रेड अलर्ट
Weather Alert : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को एक साथ धूलभरे तूफान और मूसलाधार बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज काफी बदल गया है। कहीं पर आंधी-तूफान का खतरा है तो कहीं मूसलधार बारिश की चेतावनी दी गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

राजस्थान में सबसे बड़ा अलर्ट
पश्चिमी राजस्थान और राजस्थान के अन्य हिस्सों में आज IMD ने रेड अलर्ट जारी किया है। यहां धूलभरे तूफान (Dust Storm) की सबसे गंभीर चेतावनी दी गई है। इस तूफान के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है जो जनजीवन को प्रभावित कर सकती हैं। इसके साथ ही इन क्षेत्रों में लू (Heatwave) की भी चेतावनी दी गई है। तापमान के अत्यधिक बढ़ने से गर्मी का कहर भी देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में भारी बारिश का खतरा
- देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों में आज भारी बारिश होने के आसार हैं।
- नॉर्थ इंटीरियर कर्नाटक, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- इसके अलावा सौराष्ट्र, कच्छ, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश की संभावना जताई गई है।
- इन इलाकों में तेज बारिश के चलते जलभराव और स्थानीय यातायात प्रभावित होने की आशंका है।
उत्तर भारत में लू का प्रकोप
- उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में आज लू चलने की संभावना है।
- हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश, और विदर्भ में हीटवेव के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
- पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी तापमान सामान्य से काफी अधिक रहेगा।
क्या करें और क्या न करें?
- धूलभरे तूफान के दौरान घर से बाहर निकलने से बचें।
- बारिश के समय जलजमाव वाले इलाकों में सतर्कता बरतें।
- लू के दौरान पर्याप्त पानी पिएं और धूप से बचाव करें।
देश भर में मौसम का यह बदलाव आम जनजीवन को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में सभी लोगों को स्थानीय मौसम विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है।



Click it and Unblock the Notifications
