Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
OMG! यहां सास खींचती है दामाद की नाक, जानें शादी से पहले क्यों की जाती है ऐसी हरकत
विवाह के दौरान या बाद में भी दामाद की बहुत खातिरदारी की जाती है। बिहार के मिथिलांचल में जहां दामाद के पैर धोये जाते हैं तो बाकी कई जगहों पर दामाद की पूजा तक की जाती है।
अलग अलग जगहों की अलग अलग रीति-रिवाज हैं और कई बार ये रिवाज कौतुहल का विषय भी बन जाती है। ऐसी ही एक दिलचस्प प्रथा है मध्यप्रदेश और उसके आस पास के क्षेत्रों में।

यहां सास अपने दामाद का नाक खींचती है। आश्चर्य हुआ न? लेकिन ये सत्य है। प्रथा कुछ ऐसी है कि जब दुल्हा बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचता है तब दुल्हन की मां दुल्हे का स्वागत करती है और कई तरह की रस्में पूरी की जाती हैं। इसी के तहत सासू मां अपने होने वाले दामाद का नाक पकड़ कर खींचती है। ऐसी मान्यता है कि नाक खींचकर सासू मां ये बताना चाहती है कि दूल्हा अब हमारा हो चुका है। वहीं दूसरी तरफ दुल्हे वाले दुल्हे को पीछे की और खींचते हैं ताकि सास नाक ना पकड़ पाए. ये पूरा दृश्य काफी मनोरंजक होता है।
शादी में इस तरह के अनोखे रीति रिवाज न सिर्फ माहौल में रंग भर देते हैं बल्कि ये दोनों परिवार को एक दूसरे से मिलने जुलने का मौका भी देती है। यही वजह है कि भारत के तीज-त्योहार ही नहीं, यहां के शादी-ब्याह की रंगत दुनियाभर में मशहूर है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
