Latest Updates
-
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
छात्र आंदोलन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, जानें केंद्रीय शिक्षा मंत्री के बारे में सबकुछ -
CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने के बाद शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, जानें इस बीमारी के लक्षण और बचाव के उपाय
दुनिया का सबसे अजीब देश, जहां चोरी होती है दुल्हन! जानें शादी की हैरान करने वाली परंपरा
Weird Wedding Traditions: दुनिया में कई अजीब और अनोखी परंपराएं हैं, लेकिन कुछ परंपराएं इतनी विचित्र होती हैं कि उन्हें जानकर कोई हैरान रह जाए। आदिवासी लोगों की परंपरा सबसे अजीब होती है जिन्हें जानकर कई बार हैरानी हो चुकी है। आज भी एक ऐसी ही परंपरा के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो शादी स जुड़ी है। क्या आप सोच सकते हैं कि किसी देश में शादी के लिए दुल्हन को चोरी करना पड़ता है? हां, आपने सही सुना! इस अनोखी परंपरा वाले देश में विवाह का मतलब केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि एक रोचक और चौंकाने वाली रस्म है, जिसमें दूल्हे को दुल्हन को 'चुराना' पड़ता है।
यह परंपरा सिर्फ रिवायत नहीं, बल्कि उस समाज की संस्कृति, इतिहास और सामाजिक मान्यताओं का हिस्सा है। हमें पता है आपको भी ये पढ़कर हैरानी तो जरुर हुई होगी। आइए जानते हैं उस देश की अनोखी शादी की रस्म, इसके पीछे का कारण और कैसे यह परंपरा आज भी निभाई जाती है।
कौन से देश में चुराई जाती है दुल्हन
हम जिस देश की बात कर रहे हैं वो है पश्चिमी अफ्रीका का आदिवासी क्षेत्र जहां रहने वाली जनजातियां शादी करने के लिएएक अजीब सी परंपरा को फॉलो करते हैं। इस जनजाति के लोग शादी करने के लिए एक-दूसरे की पत्नी को चुराते हैं। इस जनजाति का नाम 'वोदाब्बे' है जो दूसरे की पत्नी को चुराकर शादी करते हैं।

क्यों है ये परंपरा?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'वोदाब्बे' जनजाति के लोग पहली शादी तो अपने परिवार की मर्जी से करते हैं। मगर वो दूसरी शादी के लिए किसी की पत्नी को चुरा लेते हैं। इसके लिए उन्हें जो पसंद आ जाए वो उसे चुरा लेते हैं। ऐसा करने के लिए किसी तरह की मनाही भी नहीं होती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर वो ऐसा न करें तो उन्हें दूसरी शादी करने का अधिकार नहीं मिलता है।
इस फेस्टिवल में होता है दुल्हन रिझाने का काम
बता दें कि इस जनजाति के लोग एक खास तरह का फेस्टिल रखते हैं जिसमें वहां के लड़के अपने चेहरे पर रंग लगा लेते हैं। इसके बाद वो दूसरे की पत्नी को रिझाने का काम करते हैं। इस बात का खास ध्यान रखा जाता है कि महिला के पति को इस बारे में न पता हो। अगर दोनों भाग जाते हैं तो समुदाय के लोग उन्हें ढूंढकर दोनों की शादी करा देते हैं और इसे कोई अपराध भी नहीं माना जाता है। आप ही बताइए है न ये अजीबो -गरीब परंपरा।



Click it and Unblock the Notifications