Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
रिहाना से लेकर अनन्या तक Labubu डॉल्स के लिए क्यों पागल हैं सेलेब्रिटीज? जानिए वायरल ट्रेंड का राज
Why Is Labubu Doll So Popular : सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया वायरल होता है, लेकिन इस बार चर्चा में है एक छोटी सी गुड़िया, Labubu Doll। यह गुड़िया न सिर्फ दिखने में प्यारी है बल्कि थोड़ी सी डरावनी भी है।
यही यूनिक कॉम्बिनेशन इस डॉल को ग्लोबल लेवल पर वायरल बना रहा है। रिहाना, दुआ लीपा और अनन्या पांडे जैसी कई मशहूर हस्तियों को इस अजीब लेकिन क्यूट डॉल के साथ देखा गया है। Labubu अब एक साधारण खिलौना नहीं, बल्कि फैशन स्टेटमेंट बन चुका है।

कहां से आया Labubu का क्रेज?
Labubu एक ऐसी गुड़िया है जो "The Monsters" नाम के कैरेक्टर ग्रुप का हिस्सा है। इसके नुकीले कान, बड़ी-बड़ी गोल आंखें और दांत दिखाती शरारती मुस्कान इसे खास बनाते हैं। Labubu का डिजाइन नॉर्डिक माइथोलॉजी से प्रेरित है और इसे हांगकांग में जन्मे आर्टिस्ट Kasing Lung ने डिज़ाइन किया था। शुरुआत में Labubu एक बच्चों की किताब का किरदार था, लेकिन इसकी लोकप्रियता को देखते हुए 2019 में चाइनीज टॉय कंपनी Pop Mart ने इसे कलेक्टिबल डॉल के रूप में लॉन्च किया।
Pop Mart का कहना है कि Labubu "दिल से नेक है, लेकिन अक्सर गलती से उल्टा काम कर बैठता है।" यही उसका मासूम और शरारती स्वभाव इस डॉल को बेहद खास बना देता है।
Labubu सिर्फ खिलौना नहीं, अब है फैशन एक्सेसरी
Labubu Dolls अब सिर्फ खिलौनों तक सीमित नहीं हैं। इन्हें लोग की-चेन, बैग चार्म्स, मोबाइल एक्सेसरीज़ और यहां तक कि बैग डिज़ाइन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफॉर्म्स पर Labubu से जुड़े पोस्ट्स और वीडियोज़ लाखों व्यूज़ बटोर रहे हैं। हर नई रिलीज़ के लिए लोग घंटों तक लाइन में खड़े रहते हैं।
सेलेब्स भी इस ट्रेंड को बढ़ावा दे रहे हैं। अनन्या पांडे को हाल ही में Labubu बैग कैरी करते देखा गया। वहीं इंटरनेशनल स्टार्स जैसे रिहाना, लिसा (BLACKPINK), और दुआ लीपा भी Labubu की फैन लिस्ट में शामिल हैं। इन स्टार्स की वजह से Labubu न सिर्फ सोशल मीडिया बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी अपनी खास जगह बना रहा है।
#Labubu plus luxury brand bags like #Hermes, #LV seems to become a new hit! Dua Lipa, Rihanna spotted with these cute hang-on at airports. 💃 #Rihanna #DuaLipa #popmartnewstorexเก่งน้ำปิง pic.twitter.com/65tfXNp8eM
— 伯諺何(fo100%) (@boyanhe74946) March 9, 2025
भारत में भी बढ़ रही है डिमांड
Labubu Dolls की कीमत भारत में ₹1,000 से ₹10,000 तक हो सकती है, जो इसके वेरिएंट और एक्सक्लूसिव रिलीज़ पर निर्भर करती है। भारत में ऑनलाइन साइट्स पर Labubu बैग, की-चेन और गिफ्ट बॉक्स तेजी से बिक रहे हैं। कुछ लोग तो इसे "क्यूट और क्रीपी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन" कह रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
