Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
इस देश की महिलाएं टूरिस्ट से कर रही हैं Pleasure Marriage, 25 दिन में शादी तोड़ ढूंढ लेती हैं नया शौहर
pleasure marriage In Indonesia : इंडोनेशिया टूरिस्ट के बीच काफी फेमस डेस्टिनेशन हैं। लेकिन आजकल यह देश एक और वजह से पॉपुलर हो रहा है। दरअसल इस देश में 'प्लेजर मैरिज' कॉन्सेप्ट काफी फल फूल रहा है, जिसके वजह से पर्यटकों की आवक भी बढ़ रही हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि यह 'प्लेजर मैरिज' क्या हैं?
इंडोनिशया के पुंकाक में निर्धन परिवारों की युवतियां पैसे के बदले में पुरुष पर्यटकों के साथ शार्ट मैरिज कर रही हैं। इसका उद्देश्य पर्यटकों को आनंद यानी दैहिक सुख देकर पैसा कमाना है। आम बोलचाल की भाषा में इसे मुताह निकाह कहा जाता है। जो एक थोडे समय के लिए एग्रीमेंट मैरिज की तरह होता है। ये प्रथा अब यहां प्लेजर मैरिज एक इंड्रस्टी बन चुका है, जो इंडोनेशिया के टूरिज्म और रेवेन्यू को बढ़ावा दे रही है।

प्लेजर मैरिज क्या है?
प्लेजर मैरिज गरीब महिलाओं और मुख्य रूप से मिडिल ईस्ट से आए टूरिस्ट बीच पैसे के बदले में शार्ट टर्म विवाह है। जिसे इस्लाम में जायज ठहराया गया है। मुताह निकाह में एग्रीमेंट की तहत निकाह होता है। इसके बाद तलाक के बाद महिलाएं दूसरी या तीसरी बार निकाह कर सकती हैं।
इंडोनेशिया में बढ़ी प्लेजर मैरिज की इंडस्ट्री
लॉस एंजिल्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इंडोनेशिया में प्लेजर मैरिज एक बड़ी इंडस्ट्री बन चुकी हैं। कई महिलाएं पैसे कमाने के लिए प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनती हैं। रियल स्टेट इंडस्ट्री की तरह यहां भी एजेंट होते हैं, जो पर्यटकों को उनकी मांग के अनुसार महिला से मिलवाते हैं और दोनों की शादी करवा दी जाती है। इसके बदले उन्हें भी अच्छा खासा मुनाफा मिलता है।
नहीं है कोई कानून
वैसे तो इंडोनेशिया में वेश्यावृति पर बैन है क्योंकि यह देश इस्लामिक कानूनों पर चलता है। लेकिन इस्लाम में मुताह निकाह को इजाजत मिली हुई है, तो यहां के महिलाएं पैसा कमाने के लिए इस प्रथा का सहारा ले रही हैं। हालांकि इस तरह की शादी के खिलाफ इंडोनेशिया में कोई सख्त कानून नहीं बना है, इसलिए यह धड़ल्ले से फल-फूल रही है
ऐसे सामने आया ये मामला
प्लेजर मैरिज का शिकार एक महिला ने लॉस एंजिल्स टाइम्स को नाम न उजागर करने की शर्त में इस बारे में अपनी आपबीती में बताया कि कैसे प्लेजर मैरिज में शामिल होने के बाद महिलाओं को किस तरह का शोषण और उत्पीड़न झेलना पड़ता है।
कहाया (LA टाइम्स द्वारा दिया गया नाम) का कहना है कि वो 17 साल की उम्र में प्लेजर मैरिज का हिस्सा बनी थी। वैसे तो 13 साल की उम्र में कहाया की शादी उनके स्कूल के दोस्त से हो गई थी। दोनों की एक बेटी भी थी। मगर जब कहाया 17 साल की हुईं तो उनके दादा-दादी की नजर एक ऐसे पर्यटक पर पड़ी, जो कुछ दिनों के लिए दुल्हन की तलाश में था। सऊदी अरब से आए इस पर्यटक की उम्र 50 साल थी। कहाया से शादी के बदले उसने 850 डॉलर यानी लगभग 70 हजार रुपये दिए थे। जब तक वो इंडोनेशिया में रहा, तब तक कहाया उसके साथ पत्नी की तरह रहीं और फिर दोनों का तलाक हो गया।
कहाया के पति तो जब इस बारे में पता चला, तो उसने भी कहाया और अपनी बेटी को अकेला छोड़ दिया। रोजी-रोटी चलाने के लिए कहाया ने प्लेजर मैरिज को हमेशा के लिए अपना लिया। कहाया अब तक 15 से ज्यादा शादियां कर चुकीं हैं। हालांकि उनकी 1 शादी का अनुभव बेहद भयानक भी रहा है।
कहाया के अनुसार सऊदी अरब से आए एक शख्स ने उन्हें कुछ दिनों के लिए अपने साथ चलने को कहा। इस प्लेजर मैरिज के लिए उस शख्स ने 2000 डॉलर दहेज और हर महीने 500 डॉलर देने का वादा किया। कहाया को डील पसंद आई और वो उसके साथ सऊदी अरब चली गईं। वहां कहाया की हालत बद से बदतर हो गई। वो शख्स कहाया के साथ गुलामों से भी खराब सलूक करने लगा और उसने कहाया को पैसे भी नहीं दिए। किसी तरह वो उसके चुंगल से निकलकर अपने देश वापस लौट आईं।



Click it and Unblock the Notifications
