Latest Updates
-
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज -
Aaj Ka Rashifal 28 May 2026: गुरुवार को इन राशियों पर होगी धन वर्षा, जानें मेष से मीन तक का भाग्यफल -
Bakrid 2026: बकरीद की नमाज कैसे पढ़ें? जानें नियत, तकबीरें और पुरुषों-औरतों के लिए सही तरीका -
Bakrid Mubarak Wishes 2026: रब की रहमत आप पर बरसती रहे...बकरीद पर अपनों को भेजें 50+ दिल छू लेने वाले संदेश -
Qurbani Ki Dua: बकरीद पर कुर्बानी से पहले और बाद में कौन सी दुआ पढ़ी जाती है? नोट कर लें सही तरीका -
Simple Jeera Style Aloo Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं चटपटी और स्वादिष्ट सब्जी -
Eid Mubarak Wishes For Friends: बकरीद पर दोस्तों को भेजें ये मैसेज, खास अंदाज में कहें ईद मुबारक -
Bihar Original Method Litti Chokha Recipe: घर पर पाएं पारंपरिक सोंधा स्वाद
IMD कब जारी करता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट, जानें इनके मतलब
मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश में भीषण गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आपने कभी गौर किया है कि मौसम विभाग समय-समय पर मौसम की भविष्यवाणी करते हुए, अलग अलग रंग के अलर्ट जारी करता रहता है। कभी आपने जानने कि कोशिश की है कि मौसम के अनुसार इन रंगों का क्या मतलब होता है।

दरअसल मौसम विभाग हर मौसम के हिसाब से तीन अलर्ट जारी करता है। रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट। इनके अलावा ग्रीन अलर्ट भी होता है, लेकिन इसका इतना महत्व नहीं है। आइए जानते हैं, रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट के मतलब को।

येलो अलर्ट
येलो अलर्ट मौसम को लेकर खतरे की पहली घंटी है। मौसम विभाग जब येलो अलर्ट जारी करता है, ये सर्तक रहने की चेतावनी होती है। ऐसे में आपको अपने इलाके के मौसम पर नजर बनाए रखने के साथ सावधानियां बरतनी होती है। येलो अलर्ट जारी करने का मकसद वास्तव में लोगों को सतर्क करना होता है। इसके मुताबिक आपको तुरंत कोई खतरा नहीं होता, लेकिन मौसम पर लगातार कड़ी नजर रखी जाती है।
ऑरेंज अलर्ट
मौसम ज्यादा खराब होने की स्थिति में येलो अलर्ट को अपडेट करके ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाता है। ऑरेंज अलर्ट जारी करने का मतलब होता है कि अब आपको सर्तक रहने के साथ इधर-उधर जाने से भी बचना चाहिए और अगर जाना जरूरी हो तो अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए। इस अलर्ट के बाद मौसम के ख़राब होने की संभावना बढ़ जाती है जो कि सड़क और वायु परिवहन को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ जान और माल की क्षति भी कर सकता है। इसलिए लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जाती है। और इस प्रकार के अलर्ट की सूचना के बाद, जिन क्षेत्रों में खतरा ज्यादा मंडराता है, वहां रेस्क्यू प्लान तैयार रखना पड़ता है।

रेड अलर्ट
जब कभी तेज बारिश, चक्रवात या तूफान आने वाला होता है तो मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी करता है। रेड अलर्ट जारी करने का मतलब होता है, आपको तमाम नियमों का पालन करना होगा और तब तक घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं, जब तक कि स्थितियां पहले सामान्य नहीं हो जाती हैं। हालांकि, बेहद गंभीर स्थितियों में रेड अलर्ट जारी किया जाता रेड अलर्ट का मतलब होता है कि जान माल को क्षति पहुंच सकती है। बारिश के मौसम में अगर ये अलर्ट जारी हो तो इसका साफ संकेत होता है बाढ़, तूफान या नुकसानदेह बारिश की चेतावनी है, इसलिए जरूरी इंतजाम कर लेनी चाहिए।
ग्रीन अलर्ट
मौसम विभाग मौसम के सामान्य होने पर ग्रीन अलर्ट भेजता है। इसका मतलब है कि अब आप सुरक्षित महसूस कर सकते हैं और यह सब ठीक होने का संकेत है, इसलिए इसे अलर्ट के तौर पर नहीं इस्तेमाल किया जाता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )



Click it and Unblock the Notifications