Latest Updates
-
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत -
Akshaya Tritiya Wishes: घर की लक्ष्मी को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए कहें 'हैप्पी अक्षय तृतीया' -
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
295 शहरों में आज होगा मॉक ड्रिल, सिखाए जाएंगे हमले से बचने के तरीके, जानें अपने शहर की टाइमिंग
Mock Drill Districts List: पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। 7 मई को भारत के 244 जिलों में एकसाथ मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इसके लिए गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक विस्तृत सर्कुलर भेजा है और जिलों की सूची भी जारी कर दी है जहां यह अभ्यास होगा। इस ड्रिल का उद्देश्य देशवासियों को युद्ध जैसी किसी आपात स्थिति में सतर्क करना और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना है।

देशभर में कहां होगी मॉक ड्रिल - राज्य और जिलेवार लिस्ट
राजस्थान
कोटा, रावत-भाटा, अजमेर, अलवर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर, सीकर, नाल, सूरतगढ़, आबू रोड, नसीराबाद, भिवरी, फुलेरा, नागौर, जालोर, बेवर, लालगढ़
उत्तर प्रदेश (UP)
बुलन्दशहर (नरौरा), आगरा, इलाहाबाद, बरेली, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, बख्शी-का-तालाब, मुगलसराय, सरसावा, बागपत, मुजफ्फरनगर
हरियाणा
अंबाला, हिसार, फरीदाबाद, गुड़गांव, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत, यमुनानगर, झज्झर
गुजरात
सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, जामनगर, गांधीनगर, भावनगर, ककरापुर, कांडला, नलिया, अंकलेश्वर, ओखा, वडिनार, भरूच, दंग्स, कच्छ, मेहसाना, नर्मदा, नवसारी
जम्मू-कश्मीर
अनंतनाग, बडगाम, बारामूला, डोडा, जम्मू, कारगिल, कठुआ, कुपवाड़ा, लेह, पूंछ, राजौरी, श्रीनगर, उद्यमपुर, सांबा, अखनूर, उरी, नौशेरा, सुंदरबनी, अवंतीपुर, पुलवामा
पंजाब
अमृतसर, भटिंडा, फिरोजपुर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, अजनामपुर, बरनाला, भाखड़ा-नांगल, हलवारा, कोठकापुर, बटाला, मोहाली, अबोहर, फरीदपुर, रोपड़, संग्रूर
अन्य राज्य और केंद्र शासित प्रदेश
ओडिशा: तालचेर, बालासोर, कोरापुट, भुवनेश्वर, गोपालपुर, हीराकुंड
बिहार: पटना, बरौनी, कटिहार, पूर्णिया, बेगूसराय
असम: गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, तेजपुर, गोलपारा, आदि
झारखंड: बोकारो, गोमियो, गोड्डा, साहेबगंज
महाराष्ट्र: मुंबई, पुणे, औरंगाबाद, रत्नागिरी
मध्यप्रदेश: भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर
कर्नाटक: बेंगलुरु, रायचूर
केरल: कोचीन, तिरुवंतपुरम
दिल्ली: नई दिल्ली, दिल्ली छावनी
आंध्र प्रदेश: हैदराबाद, विशाखापत्तनम
उत्तराखंड: देहरादून
त्रिपुरा: अगरतल्ला
गोवा, चंडीगढ़, पुडुचेरी, लक्षद्वीप, दमन, अंडमान-निकोबार: मुख्य शहरों में!
7 मई को किस शहर में कितने बजे होगी मॉकड्रिल
7 मई को देशभर में नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मॉकड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। यह अभ्यास युद्ध जैसी आपातकालीन स्थिति में आम नागरिकों की तैयारियों और प्रशासनिक व्यवस्था की जांच के लिए किया जा रहा है।
- बिहार में, विशेष रूप से पटना के 80 स्थानों पर शाम 6:58 बजे सायरन बजाए जाएंगे। दो मिनट बाद, 7 बजे से 10 मिनट का ब्लैकआउट किया जाएगा, जिसमें लोगों से घरों, दुकानों और वाहनों की लाइटें बंद रखने की अपील की गई है।
- उत्तर प्रदेश में यह मॉक ड्रिल 7 बजे रात से शुरू होकर 2 घंटे तक चलेगी।
- राजस्थान के 28 स्थानों पर यह अभ्यास शाम 4 बजे सायरन के साथ शुरू होगा और लगभग आधे घंटे तक चलेगा।
- उत्तराखंड में, विशेष रूप से देहरादून जिले में 4 बजे एक साथ 9 सायरन बजेंगे।
- मध्य प्रदेश में पांच शहरों को चुना गया है जहां शाम 4 बजे से सायरन, ब्लैकआउट और राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया जाएगा।
- पूर्वी दिल्ली जिले में मॉक ड्रिल शाम 4 बजे शुरू होगी। जिन स्थानों पर यह ड्रिल आयोजित की जाएगी, वे हैं:
स्कोप मीनार, गीता कॉलोनी, कोंडली मार्केट, आईपी एक्सटेंशन, एनएसयूआईटी (Netaji Subhas University of Technology)
- ओडिशा में मॉक ड्रिल चरणबद्ध रूप से एक सप्ताह तक चलेगी। इसकी शुरुआत बुधवार को शाम 4 बजे होगी, जब लगभग पांच मिनट तक सायरन बजाया जाएगा, ताकि नागरिकों को आपातकालीन स्थिति के लिए सतर्क किया जा सके।
- बुधवार शाम 4 बजे मुंबई में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके तहत शहरभर में 60 सायरन बजाए जाएंगे। सिविल डिफेंस के मुताबिक, पूरे शहर में ब्लैकआउट से आम नागरिकों को दिक्कत हो सकती है, इसलिए उपनगर के एक छोटे इलाके में ही ब्लैकआउट की योजना है।
मिजोरम में शाम 4 बजे व्यापक मॉक ड्रिल की जाएगी।
- नागालैंड के 10 सिविल जिलों को रक्षा जिलों में बदलते हुए शाम 4 बजे मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी।
- - पंजाब के अमृतसर में रात 10:30 से 11:00 बजे तक ब्लैकआउट और सायरन की मॉक ड्रिल होगी। पठानकोट में शाम 4:00 बजे मॉक ड्रिल और रात 10:00 बजे ब्लैकआउट किया जाएगा। फाजिल्का में सुबह 11:00 बजे मॉक ड्रिल और रात 10:30 बजे ब्लैकआउट होगा। गुरदासपुर और फिरोजपुर में रात 9:00 से 9:30 बजे तक ब्लैकआउट और सायरन अलर्ट की मॉक ड्रिल की जाएगी।
मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा?
- इस मॉक ड्रिल के दौरान एयर रेड वॉर्निंग सायरनों का संचालन किया जाएगा, जिससे दुश्मन के हमले की चेतावनी दी जा सके।
- नागरिकों को इस प्रकार के हमलों की स्थिति में अपनी सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करें, इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
- इसके तहत स्कूल, कॉलेज और संस्थानों में नागरिक सुरक्षा से जुड़ी तकनीकों का अभ्यास करवाया जाएगा।
- ड्रिल के दौरान "क्रैश ब्लैकआउट" की व्यवस्था भी की जाएगी, जिसका मकसद हवाई हमलों की स्थिति में शहर की रोशनी बंद कर संरचनाओं को दुश्मन की नजरों से छिपाना है।
- इसके अलावा बंकरों और खाइयों की साफ-सफाई, आपातकालीन निकासी योजनाओं का परीक्षण, और महत्वपूर्ण सरकारी संस्थानों की सुरक्षा का भी पूर्वाभ्यास किया जाएगा।
- हॉटलाइन और रेडियो संचार लिंक की जांच, नियंत्रण कक्षों की कार्यप्रणाली की समीक्षा और वायुसेना के साथ समन्वय की तैयारियों को भी परखा जाएगा।
मेडिकल किट और टॉर्च-कैश रखें, गृह मंत्रालय की गाइडलाइन
गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे आपात स्थिति के लिए मेडिकल किट, राशन, टॉर्च, मोमबत्तियां और नकद राशि अपने पास रखें। इमरजेंसी के समय मोबाइल नेटवर्क या डिजिटल भुगतान असफल हो सकते हैं, ऐसे में कैश रखना उपयोगी होगा।



Click it and Unblock the Notifications











