Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Dame Un Grrr रील से चर्चा में आई Babydoll Archi कौन हैं? क्यों इस शब्द को लेकर हो रहा है बवाल?
Who is Babydoll Archi: सोशल मीडिया पर एक शब्द ने जबरदस्त तहलका मचा रखा है जी हां हम बात कर रहे हैं बेबी डॉल अर्चिता फुकान (Babydoll Archita Phukan) की। अक्सर सोशल मीडिया पर कहीं इंस्टाग्राम रील्स में, कहीं वायरल वीडियो के कैप्शन में, तो कहीं किसी लड़की के लुक को "Babydoll vibes" कहकर ट्रेंडिंग बना दिया जाता है। हाल ही में असम की इंफ्लुएंसर अर्चिता फुकान को लेकर वायरल हुए वीडियो में भी इसी शब्द की खूब चर्चा हो रही है।
अब सवाल ये उठता है कि आखिर बेबी डॉल का मतलब होता क्या है? क्या यह कोई फैशन स्टाइल है, कोई कॉम्प्लिमेंट है या कुछ और? और सोशल मीडिया पर इसे लेकर इतनी कंट्रोवर्सी क्यों होती है? आइए जानते हैं इस शब्द का असली मतलब, इसका फैशन और पॉप कल्चर से क्या कनेक्शन है, और क्यों यह शब्द कभी तारीफ तो कभी विवाद का कारण बन जाता है।

Babydoll का असली मतलब क्या है?
Babydoll शब्द की शुरुआत 1950 के दशक में हुई थी और इसका मूल अर्थ एक खास तरह की नाइटी या लॉन्जरी से जुड़ा है। यह आमतौर पर एक छोटी, ढीली और फैंसी नाइट ड्रेस होती है, जो बहुत ही क्यूट लुक देती है। यह स्टाइल पहली बार हॉलीवुड फिल्म "Babydoll" जो (1956) में आई थी के बाद से पॉपुलर हुआ। फिल्म में एक्ट्रेस ने ऐसा आउटफिट पहना था और यहीं से इसका नाम पड़ गया।
Babydoll फैशन में कैसे आया?
यह स्टाइल लड़कियों और महिलाओं के बीच बेहद पॉपुलर हो गया क्योंकि यह सेक्सी होने के साथ-साथ इनोसेंट और डॉल-जैसा लुक भी देता है। बाद में यह सिर्फ नाइटी नहीं रहा, बल्कि "Babydoll dresses" फैशन का हिस्सा बन गईं छोटी, फ्लोई, और फ्रिल वाली ड्रेसेस जो लड़कियों को एक यंग और परियों जैसा सुंदर लुक देती हैं।

सोशल मीडिया पर कैसे हुआ ट्रेंड?
आज के दौर में "Babydoll" एक स्लैंग या स्टाइल टर्म बन चुका है। कोई लड़की अगर बेहद प्यारी, मासूम लेकिन आकर्षक दिखती है, तो लोग उसे Babydoll vibes या Babydoll look कहकर पुकारते हैं। कई बार यह तारीफ के तौर पर प्रयोग होता है, लेकिन जब इसका इस्तेमाल ऑब्जेक्टिफाइड करने या लुक शेमिंग के लिए किया जाता है, तब यह विवादास्पद बन जाता है।
कौन है बेबीडॉल अर्चिता फुकान जिसके वीडियों ने मचाया हड़कंप?
हाल ही में एक लड़की जो सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जिसका नाम है अर्चिता फुकान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल उसका डांस वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उनके कपड़े और लुक को देखकर लोगों ने उन्हें "Babydoll" कहना शुरू कर दिया। दरअसल अर्चिता फुकान का फोटो अमेरिकी एडल्ट स्टार केंड्रा लस्ट के साथ वायरल हुआ है। दोनों हंसते हुए कैमरे में शानदार पोज दे रही हैं।
अर्चिता का एडल्ट स्टार के साथ फोटो खिंचवाने एक बवाल बन गया है। एडल्ट स्टार के साथ फोटो क्लिक करवाने की वजह से वो कॉन्ट्रोवर्सी में आ गई हैं।



Click it and Unblock the Notifications
