Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
Black Friday क्या है? कब और कैसे शुरू हुआ शॉपिंग और डिस्काउंट का ये दस्तूर
Black Friday History : ब्लैक फ्राइडे, थैंक्सगिविंग के बाद आने वाला शुक्रवार, अमेरिका में हर साल क्रिसमस शॉपिंग सीजन की शुरुआत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शॉपिंग साइट्स और रिटेलर्स भारी डिस्काउंट्स और ऑफ़र्स देते हैं, यह दिन अमेरिका में खास तौर पर रिटेल शॉप पर भारी छूट के लिए जाना जाता है, और अब दुनिया भर में इसे शॉपिंग के एक बड़े मौके के रूप में देखा जाता है।
ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर ब्लैक फ्राइड और शॉपिंग साइट्स पर मिल रहे डिस्काउंट का एक-दूसरे से क्या कनेक्शन है?

Black Friday क्या है?
ब्लैक फ्राइडे से आमतौर पर क्रिसमस शॉपिंग सीजन की शुरुआत हो जाती है। पिछले कुछ वर्षों में यह परंपरा अमेरिका से बाहर दुनिया के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हो गई है। ब्लैक फ्राइडे के दौरान दुकानदार और शॉपिंग वेबसाइट्स ग्राहकों को भारी छूट और आकर्षक ऑफ़र्स प्रदान करते हैं, जिससे यह खरीदारी का सबसे बड़ा दिन बन जाता है।
इस दिन लोग क्रिसमस और अन्य त्योहारों के लिए खरीदारी शुरू करते हैं। ब्लैक फ्राइडे न केवल एक शॉपिंग इवेंट है, बल्कि यह त्योहारी सीजन का उत्साह बढ़ाने वाला खास मौका भी है।
Black Friday की शुरुआत
Black Friday की शुरुआत 1950s में फिलाडेल्फिया, अमेरिका में हुई थी। शुरुआत में पुलिसकर्मी इस दिन को "Black Friday" कहते थे क्योंकि शॉपिंग के दौरान सड़कों पर भारी भीड़ और ट्रैफिक होता था, जिससे वे काफ़ी परेशान होते थे। फिर 1960s में रिटेल शॉप्स ने इस नाम को फायदे के लिए अपनाया, लेकिन ब्लैक फ्राइडे के दिन शॉप्स में बिक्री इतनी बढ़ जाती थी कि उन्हें इसमें 'ब्लैक' यानी मुनाफा दिखने लगा था। क्योंकि इस दिन दुकानदार अपने सेल टार्गेट को भी पूरा कर लेते थे, आमतौर पर दुकानदार सालभर घाटे में रहते थे, जिसे 'रेड' कहा जाता था। लेकिन ब्लैक फ्राइडे की बढ़ी हुई बिक्री से उन्हें 'ब्लैक' यानी मुनाफा दिखने लगता था, जिससे यह दिन खास बन गया। और ब्लैक फ्राइडे वाला कॉन्सेप्ट हिट होने लगा।
क्यों इस दिन मिलता है भारी डिस्काउंट?
Black Friday पर भारी छूट देने का कारण यह है कि थैंक्सगिविंग के बाद लोग क्रिसमस और न्यू ईयर की शॉपिंग शुरू करते हैं। यह खुदरा दुकानदारों के लिए साल का सबसे बड़ा बिक्री दिन होता है। इस दिन वे अपने सेल टार्गेट को पूरा करने के लिए भारी डिस्काउंट और ऑफर पेश करते हैं, ताकि ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके और वे अधिक से अधिक सामान खरीदें। Black Friday अब केवल अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि कई देशों में यह दिन सेल्स और डिस्काउंट के रूप में मनाया जाने लगा है।



Click it and Unblock the Notifications
