Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ जारी हुआ ब्लू नोटिस? जानें इंटरपोल नोटिस के अलग-अलग कलर कोड का मतलब
Blue Corner Notice issued against Prajwal Meaning: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते सांसद प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो मामले में देश छोड़कर फरार है। वही कर्नाटक सरकार ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ एक्शन लेते हुए केंद्रीय सूचना ब्यूरो (CBI) की ओर से ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। खबरों के मुताबिक प्रज्वल इस वक्त जर्मनी में हैं।
अब ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद इंटरपोल सभी देशों में इसे जारी कर प्रज्वल का पता लगाकर भारत को जानकारी मुहैया कराएगा। वैसे आपको बता दें कि इंटरपोल के पास 7 तरह के नोटिस होते हैं जो अलग-अलग अपराध में भागे हुए अपराधियों के लिए जारी किए जाते हैं।

आइए आज आपको बताते हैं कि आखिर इंटरपोल के इन अलग-अलग रंगों के नोटिस का मतलब क्या होता है?
रेड कॉर्नर नोटिस
रेड कॉर्नर नोटिस उन अपराधियों के खिलाफ जारी किया जाता है। जिन्हें दुनियाभर के सबसे खूंखार अपराधियों में शामिल किया। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन पर अभियोजन चलाया जाना है या फिर जिसे सजा काटनी होती है।
ब्लू कॉर्न नोटिस का मतलब
प्रज्वल रेवन्ना मामले में ब्लू नोटिस जारी किया गया है। यह तब जारी किया जाता है। जब किसी मामले में भागे हुए अपराधी की पहचान, लोकेशन या गतिविधि के बारे में अतिरिक्त जानकारी जुटानी होती है। प्रज्वल से पहले आईपीएल के पूर्व चेयरमेन ललित मोदी के लिए जारी किया जा चुका हे।
यलो कॉनर नोटिस
इस नोटिस का मतलब होता है कि ऐसी व्यक्ति का पता लगाना जो अपनी पहचान बताने असक्षम हैं और उसकी पहचान सुनिश्चित करने में मदद करने के साथ ही अगर कोई नाबालिग लापता है और उसका पता लगाना है।
ब्लैक कॉर्नर नोटिस
इस नोटिस को तब जारी किया जाता है जब किसी अज्ञात शव से जुड़ी कोई जानकारी हासिल करनी हो।
ग्रीन कॉर्नर नोटिस
यह तब जारी होता है जब किसी आपराधिक गतिविधियों के बारे में अलर्ट करना होता है।
ऑरेंज कॉर्नर नोटिस
सार्वजानिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरनाक साबित होने वाले लोगों या वस्तु के लिए यह नोटिस जारी किया जाता है।
कैसे जारी किया जाता है नोटिस?
ये सभी नोटिस इंटरपोल (इंटरनेशनल क्रिमिनल पोलिस ऑर्गनाइजेशन ) के सदस्य देशों की नोडल एजेंसी के आग्रह पर इंटरपोल के जनरल सेक्रेटेरियट की ओर से दूसरे सभी सदस्य देशों के लिए जारी किए जाते हैं। भारत में इंटरपोल की नोडल एजेंसी कें सीबीआई है। इंटरपोल का हेडक्वॉटर फ्रांस के लियोन में स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications
