Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
क्या है 'ब्रेकिंग' जिसकी Paris Olympics में हो रही खूब चर्चा, इस नए गेम का भारत से हैं कनेक्शन
Paris Olympics 2024 में इस बार एक ऐसा खेल शामिल किया गया है, जिसमें लोग अपना डांस दिखाकर मेडल जीत सकते है। ये ओलंपिक खेल और कोई नहीं ब्रेक डांस उर्फ ब्रेकिंग है, इसमें अलग- अलग देशों के 32 डांसर हिस्सा लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा।
इस खेल में पुरुष और महिलाओं की अलग-अलग कैटेगरी होगी। आइए जानते हैं थोडा-बहुत इस खेल के बारे में -

ब्रेकिंग क्या है?
ब्रेकिंग एक स्ट्रीट स्टाइल डांस का फॉर्म है, जिसमें कॉर्डिनेशन, एरोबेटिक और बॉडी मोवमेंट्स काफी होते है। इसकी शुरुआत 1970 के दशक की शुरुआत में हिप हॉप मूवमेंट से हुई और इसे सभी हिप हॉप डांस फॉर्म के लिए जाना और पहचाना जाता है।
किसने शुरू किया ब्रेक डांस?
ब्रेक डांसिंग की शुरुआत भारत में चिरंजीवी ने की थी। मेगास्टार चिंरजीवी ने 1987 में पसिवडी प्रणाम की एक फिल्म से ब्रेक डांस की शुरुआत की। ये ब्रेक डांस वाली पहली तेलुगु फिल्म थी।
ऐसा किया ओलपिंक में शामिल
रिपोर्ट के अनुसार, ब्यूनस आयर्स में 2018 यूथ ओलंपिक के दौरान इसे खूब पसंद किया गया था। तब अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे 2020 में 2024 के ओलंपिक कार्यक्रम में शामिल करने का फैसला लिया था।
क्या है नियम?
ब्रेकिंग इवेंट पेरिस, फ्रांस के प्लेस डे ला कॉनकॉर्ड में होगा ब्रेकर्स, जिन्हें बी-गर्ल्स और बी-बॉयज़ भी कहा जाता है, एक-दूसरे के खिलाफ व्यक्तिगत नृत्य मैचों में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
- व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में ये सभी खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ़ प्रतियोगिता करेंगे।
- थ्रोडाउन मुकाबलों में प्लेयर्स बेस्ट-ऑफ़-थ्री-राउंड फ़ॉर्मेट का इस्तेमाल करेंगे।
- हरेक ब्रेकर को थ्रोडाउन में परफॉर्म करने के लिए 60 सेकंड मिलते हैं। एक ब्रेकर की परफॉर्मेंस खत्म होते ही विपक्षी ब्रेकर की परफॉर्मेंस शुरू होगी और 9 जजों का पैनल उन्हें अंक देगा।
- प्रतियोगी को जजो से मिले अंक के आधार पर ही अगले राउंड में प्रवेश करने का मौका मिलेगा।
- प्लेयस को पांच मानदंडों के आधार पर अंक मिलेगा।



Click it and Unblock the Notifications
