Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Dance Of The Hillary के जरिए साइबर हमले की फिराक में है पाकिस्तान, अंजान WhatsApp लिंक से रहें सावधान
Dance Of Hillary Virus: भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक नई साइबर साजिश का खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया, जिसके तहत पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में और अधिक तनाव आ गया है। अब भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ एक बड़े साइबर हमले की तैयारी में है।
केंद्र सरकार की कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने वित्तीय और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों को साइबर सुरक्षा मजबूत करने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान 'Dance of the Hillary' नामक खतरनाक मैलवेयर का इस्तेमाल कर सकता है। इसे वीडियो या डॉक्यूमेंट फॉर्मेट में सोशल मीडिया और ईमेल के जरिए भेजा जा रहा है, जो यूजर्स की निजी और बैंकिंग जानकारी चुराने में सक्षम है।

क्या है 'Dance of the Hillary' वायरस
यह एक खतरनाक वायरस है जो डॉक्यूमेंट या वीडियो फाइल के रूप में भेजा जाता है। इसे WhatsApp, Facebook, Telegram या ईमेल के जरिए भेजा जा सकता है। इस फाइल में एक मैलवेयर छिपा होता है, जो आपके डिवाइस में इंस्टॉल होते ही एक्टिव हो जाता है। सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आपके डिवाइस में tasksche.exe नाम की कोई फाइल दिखे, तो उस पर क्लिक न करें। यह आपकी बैंकिंग डिटेल्स, पर्सनल जानकारी और पासवर्ड चोरी कर सकता है, जिससे भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है।
इस साइबर हमले से बचने के उपाय
- हमेशा एंटीवायरस सॉफ़्टवेयर का उपयोग करें।
- अपने डिवाइस और ऑपरेटिंग सिस्टम को अपडेट रखें।
- किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट पर क्लिक न करें।
- मजबूत और यूनिक पासवर्ड का इस्तेमाल करें।
- केवल विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करें।
अगर गलती से क्लिक कर लिया तो क्या करें?
यदि आपने गलती से किसी संदिग्ध फाइल पर क्लिक कर दिया है और आपको किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ है, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और पूरी घटना की जानकारी दें। साथ ही, cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
