Latest Updates
-
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत
क्या है Moye Moye? सोशल मीडिया पर लोग हो रहे हैं दिवाने, रील से लेकर मीम्स तक बने, जानें इसका मतलब
"Moye Moye" is trending : अगर आप सोशल मीडिया पर दिनभर स्क्रीन स्क्रॉल करते रहते हैं, तो दिनभर दर्जनों रील्स जरूर देखते होंगे! आपने गौर किया होगा कि इन दिनों रील्स की दुनिया में 'मोए मोए' गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। हर तीसरी रील में यह ही गाना सुनने को मिल रहा है।
उससे भी दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने ने सोशल मीडिया पर गदर मचा रखा है, लोग उसका उच्चारण ही गलत कर रहे हैं। वायरल गाने के बोल 'मोए मोए' नहीं हैं। तो फिर क्या हैं? और अचानक यह गाना ग्लोबल सेंसेशन कैसे बन गया। और क्यों लोग इस गाने पर इतना रील बना रहे है? आइए जानते हैं Moye Moye से जुड़े तमाम सवालों के जवाब-

सर्बियाई गाना है मोए मोए
'मोए मोए' ट्रेंड एक सर्बियाई म्यूजिक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'Dzanum' (डजानम) है। इसे सर्बियाई गायिका तेया डोरा ने गाया है। इस गाने को तेया डोरा ने सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी के साथ मिलकर लिखा था। म्यूजिक वीडियो में भी वो नजर आई हैं। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 57 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
फनी नहीं दर्दभरा गाना है
बता दें कि 'Dzanum' एक दर्दभरा गाना है। अचानक लोग इस गाने पर रील बनाने लगे हैं। दर्दभरे गाने पर फनी रील्स और मीम्स भी जमकर बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'मोए मोए' ट्रेंड की शुरुआत कैसे हुई, यह भी कम दिलचस्प नहीं है। इसकी शुरुआत टिकटॉक से हुई। देखते ही देखते इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इस गाने पर खूब वीडियो बन रहे हैं।
मोए मोए नहीं मोजे मोर है बोल
दिलचस्प बात यह है कि 'मोये मोये' गाने के बोल का वास्तविक लीरिक्स नहीं है। यह "मोजे मोर" है जिसका उच्चारण करने पर "मोये मोर" जैसा लगता है। Google अनुवाद के अनुसार, "मोजे मोर" का अर्थ है "मेरा समुद्र"। 'डजानम' नाम की इस म्यूजिक वीडियो को देखने पर भी पता चल रहा है कि नायिका काफी तकलीफ में है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस गाने पर ज्यादातर फनी रील्स बनाई जा रही हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद यूजर्स ने इस गाने पर दर्दभरी वीडियो भी साझा कीं।

बन रहे हैं मीम्स
मोए मोए गान हर जगह इतना पॉपुलर हो रहा है कि हर किसी जुबां पर इसी गाने के बोल चढ़े हुए हैं। हालांकि रील्स में ही नहीं मीम्स पर भी यह गाना खूब वायरल हो रहे है। लोग इस गाने को लेकर गई फनी मीम्स भी बना रहे हैं।
Gaadi par control na khoyen, nahi toh ho sakta hai Moye Moye..#DelhiPoliceCares pic.twitter.com/rYYrYj3EV9
— Delhi Police (@DelhiPolice) November 24, 2023
दिल्ली पुलिस ने भी कहा मोए मोए
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर दिल्ली पुलिस ने एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक युवक बाइक को काफी तेज रफ्तार में चलाते हुए स्टंट कर रहा है। कुछ दूर जाते ही उसका बैलेंस बिगड़ जाता है और एक्सिडेंट हो जाता है। वीडियो के अलावा उसका कैप्शन भी कुछ ऐसा है जो लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। कैप्शन में दिल्ली पुलिस ने लिखा है, 'गाड़ी पर कंट्रोल ना खोएं नहीं तो हो सकता है मोए-मोए।' इस मोए-मोए शब्द की वजह से वीडियो काफी वायरल हो रहा।



Click it and Unblock the Notifications
