Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
Alert! व्हाट्सएप पर आया 'शादी का निमंत्रण' कर सकता है आपको कंगाल, Wedding Invitation Scams से ऐसे बचें?
वेडिंग सीजन शुरु हो चुका है। कई लोग दूर और विदेशों में रहने वाले रिश्तेदारों और फ्रेंड्स को शादी में बुलाने के लिए ई वेडिंग कार्ड यानी डिजिटल वेडिंग कार्ड के जरिए शादी का निमंत्रण देते हैं। लेकिन साइबर ठगी करने वालों ने इससे भी लोगों को लूटने का तरीका निकाल लिया है। जी हां, यह एक नया तरह का साइबर स्कैम है जिसे "वेडिंग इनविटेशन स्कैम" कहा जा रहा है।
हिमाचल प्रदेश पुलिस के अधिकारियों ने इस स्कैम के बारे में चेतावनी दी है। इस स्कैम में हैकर्स एक पीडीएफ फाइल के रूप में शादी का निमंत्रण भेजते हैं। जैसे ही पीड़ित इसे डाउनलोड करता है, हैकर्स का मैलवेयर फोन में इंस्टॉल हो जाता है, जिससे हैकर्स पीड़ित के फोन का डेटा चुराने या डिवाइस को कंट्रोल कर आपको फोन को किसी भी आपराधिक गतिविधि में इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे स्कैमर्स चुरा लेते हैं डाटा
इस "वेडिंग इनविटेशन स्कैम" में हैकर्स एक नकली वेडिंग कार्ड का PDF भेजते हैं, जो असली जैसा दिखता है लेकिन असल में एक apk फाइल के रूप में मैलवेयर होता है। जब आप इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करते हैं, तो यह आपके फोन में छिपा हुआ मैलवेयर सक्रिय कर देता है, जिससे हैकर को आपके फोन का पूरा नियंत्रण मिल जाता है।
इस मैलवेयर से हैकर्स आपके फोन का डेटा, निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल्स, और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। साथ ही, वे आपके फोन का उपयोग किसी भी आपराधिक गतिविधि के लिए कर सकते हैं, जिससे आपकी पहचान और आपकी सुरक्षा को खतरा हो सकता है। हैकर्स आपकी डिवाइस से बिना आपकी जानकारी के दूसरों को मैसेज भेज सकते हैं और यहां तक कि आपके अकाउंट्स को भी खाली कर सकते हैं।
अभी शादियों का सीजन आने वाला है। तो फ्राड करने वाले आपके जानकार बनकर आपको विडियो या APK फाईल का लिंक बनाकर शादी का निमंत्रण भेज सकते हैं। जिस पर क्लिक करने मात्र से आपका WhatsApp या आपके फोन तक हैक हो सकता है।
— RAI Sahab ( Bhartiy )🇮🇳 (@Sarvesh280989) November 11, 2024
इसलिए आप किसी भी अनजान नंबर से आए किसी भी प्रकार के निवेदन (Video… pic.twitter.com/7LVXD9TS1f
ये सावधानियां बरते
- अज्ञात स्रोत से आई फाइल को डाउनलोड न करें।
- APK फाइलों से सावधान रहें: किसी भी फाइल को केवल आधिकारिक ऐप स्टोर्स से ही इंस्टॉल करें।
- सुरक्षित ऐप्स का उपयोग करें : बैंकिंग या संवेदनशील डेटा वाले ऐप्स के लिए विशेष सावधानी बरतें।
- फोन में एंटी-मैलवेयर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें : सतर्क रहें और किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक या फाइल्स को डाउनलोड करने से बचें।
अगर फाइल गलती से खुल जाए, क्या करे?
शादी के सीजन में इस तरह के स्कैम्स ने लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ऐसे में, सतर्कता और सावधानी ही एकमात्र उपाय हैं जिससे आप खुद को और अपने प्रियजनों को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर गलती से वह APK फाइल डाउनलोड हो जाए, तो तुरंत सावधानी बरतें-
इंटरनेट कनेक्शन बंद करें: सबसे पहले अपने फोन का इंटरनेट (वाई-फाई और मोबाइल डेटा) बंद कर दें ताकि मैलवेयर को बाहर से एक्सेस न मिल सके।
पुलिस में शिकायत दर्ज करें: साइबर सेल या स्थानीय पुलिस स्टेशन में तुरंत कंप्लेन दर्ज कराएं और घटना की पूरी जानकारी दें।
फोन को रीसेट करें: अगर संभव हो, तो फोन को फ़ैक्ट्री रीसेट करें। लेकिन ऐसा करने से पहले सभी आवश्यक डेटा का बैकअप ले लें, क्योंकि रीसेट से सभी जानकारी मिट जाएगी।
साइबर सिक्योरिटी ऐप्स का उपयोग करें: सुरक्षा के लिए फोन में एक मजबूत एंटी-मैलवेयर ऐप इंस्टॉल करें और डिवाइस को नियमित रूप से स्कैन करें।



Click it and Unblock the Notifications
