Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Panchayat Season 3: सचिव जी ने 'पंचायत 3' के लिए ली इतनी मोटी फीस, नेटवर्थ सुन हिल जाएंगे आप!
Panchayat Season 3 : 'पंचायत सीजन 3' ओटीटी पर 28 मई को स्ट्रीम हो चुका है। एक बार फिर से सचिव जी यानी जितेंद्र कुमार अपनी मंझी हुई एक्टिंग से दर्शकों के दिल में छा गए है। ओटीटी की दुनिया में जितेंद्र कुमार को लोग 'जीतू भैया' के नाम से जानते हैं। कई वेब सीरीज में नजर आ चुके जितेंद्र कुमार वेब सीरीज के जरिए मोटी कमाई करते हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक जितेंद्र ने पंचायत के 3 सीजन के लिए एक एपिसोड के लिए 70 हजार रुपए चार्ज किया है। यानी पूरे सीजन के लिए उन्हें 5 लाख रुपए 60 हजार रुपए की फीस ली है। जितेंद्र कुमार इस समय 'पंचायत 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। आइये जानते हैं उनके पढ़ाई-लिखाई और नेटवर्थ के बारे में-

आईआईटी खड़गपुर से पासआउट है जितेंद्र कुमार
जितेंद्र कुमार आईआईटी खड़गपुर से पासआउट है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हुए उन्होंने कई स्टेज प्ले किए, जहां उनकी मुलाकात द वायरल फीवर (TVF) के एग्जक्यूटिव क्रिएटिव डायरेक्टर और राइटर Biswapati Sarkar से हुई। उन्होंने ही जितेंद्र को TVF ज्वॉइन करने के लिए इनवाइट किया। यही से उनका एक्टिंग का सफर शुरु हुआ।
IIT KGP से पासआउट होने के बाद जितेंद्र के पास 3 महीनों तक कोई काम नहीं था। फिर बेंगलुरु स्थित एक जापानी कंस्ट्रक्शन कंपनी में उन्हें नौकरी मिल गई। तभी विश्वपति सरकार ने उन्हें TVF के प्रोजेक्ट के लिए बुलाया। उन्होंने मुन्ना जज्बाती सीरीज में काम किया और उसके रिलीज के बाद जीतू भैया को कई प्रोजेक्ट मिले। लेकिन पहचान उन्हें कोटा फैक्टरी के जीतू भैया और पंचायत के 'सचिव जी' बनकर मिली।
आलीशान घर है अलवर और मुंबई में
जितेन्द्र कुमार राजस्थान के अलवर में खैरथल के रहने वाले हैं। यहां उनका पुश्तैनी घर है और जितेंद्र कुमार के पास मुम्बई में खुद का बहुत ही आलीशान घर है। जितेंद्र कुमार के घर की कीमत करोड़ो में बताई जाती है।
लग्जरी कारों के हैं शौकीन
जितेंद्र कुमार को भी कारों का शौक है। उनके कलेक्शन में 88.18 लाख रुपये की कीमत की मर्सिडीज बेंज जीएलएस 350डी , 82.10 लाख की मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और 48.43 लाख रुपए की टॉयटा फॉर्च्यूनर जैसी कार मौजूद है।
करोड़ों की संपति है
जितेंद्र कुमार फिल्मों, वेबसीरीज के अलावा कई ब्रांड्स का विज्ञापन करके भी मोटी कमाई करते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार जितेंद्र कुमार कीनेटवर्थ सात करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
