Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
दिल्ली मेट्रो: कपल के लिपलॉक का वीडियो हो रहा वायरल, जानिए PDA और वलर्गरिटी में अंतर
दिल्ली जैसे शहर में मेट्रो लोगों के ट्रैवलिंग के लिए एक आसान और सस्ता साधन है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग तक, सभी वर्ग के लोग मेट्रो में सफर करते हैं। मेट्रो ऑफिस जाने वालों से लेकर कॉलेज स्टूडेंट्स तक के लिए भी अपने ऑफिस और कॉलेज जाने के लिए एक सस्ता और सुविधाजनक साधन होता है। लेकिन दिल्ली मेट्रो में कुछ लोगों के कारण फैलती अश्लीलता यात्रियों के अनुभव को खराब कर रही है।
बीते कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो में एक कपल का वीडियो लिपलॉक करते हुए तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद मेट्रो कॉरपोरेशन इस तरह की हरकतों को काबू में लाने के लिए अलर्ट हो गई है। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि पब्लिक में कपल्स का ऐसा बर्ताव कितना उचित है?

अपने पार्टनर के साथ प्यार जताना कोई गलत बात नहीं है। लेकिन कब, कहां, किस तरह अपने साथी से प्यार जताना चाहिए इस बारे में सभी को पता होना जरूरी है। पब्लिक प्लेस पर प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चूमते, गले लगाते और हाथों में हाथ डालकर चलते हुए नजर आ जाते हैं। हालांकि, आसपास के लोगों को कपल्स की ये हरकतें कई तरह से प्रभावित कर सकती है। क्योंकि पब्लिक प्लेस पर बच्चे, फैमिली, बुजुर्ग हर तरह के लोग होते हैं।
कई देशों में पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन को लीगल माना जाता है। भारत में भी पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन तब तक सही है जब तक ये दूसरों की भावनाओं को किसी तरह का ठेस न पहुंचाए। इसकी सीमा रेखा अपने आसपास के माहौल को देखते हुए तय करनी होती है। तो आइए जानते हैं पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन भारत में किस हद तक सही है?
क्या है पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन?
जब एक कपल पब्लिक प्लेस पर अपने इंटिमेसी को दिखाता है तो उसे पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन कहते हैं। जैसे पब्लिक प्लेस में अपने पार्टनर को गले लगाना, चूमना, हाथों में हांथ डालकर चलना, ये अफेक्शन जताने के तरीके पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन में आते हैं। लेकिन पब्लिक प्लेस में कई तरह के लोग मौजूद होते हैं, जिनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। जिस कारण कई बार लोग पब्लिक प्लेस पर कपल्स की इस तरह की हरकतें देखकर अनकंफर्टेबल हो जाते हैं।

पब्लिक डिस्पले ऑफ अफेक्शन अश्लीलता से कैसे अलग?
अपने पार्टनर से प्यार जताने पर किसी तरह की रोक नहीं है, लेकिन पब्लिक में अपने प्यार को सिर्फ शारीरिक रूप से ही नहीं बल्कि इमोशनली भी जताया जा सकता है। आप अपने प्यार को जाहिर करने के लिए जगह के अनुसार ही फिजिकल या इमोशनल तरीकों का इस्तेमाल करें। शारीरिक रूप से अपने पार्टनर से प्यार जताने के लिए आप अपनी सीमा तय कर सकते हैं।
जब पब्लिक प्लेस पर प्यार जताने का तरीका फिजिकली ज्यादा बढ़ जाता है, जैसे एक दूसरे को लंबे समय तक किस करना, अमान्य रूप से इधर उधर टच करना, लंबे समय तक एक दूसरे को बाहों में लिए रहना, या इससे अधिक तो ये अफेक्शन से बढ़कर अश्लीलता का रूप ले लेता है। जिस कारण आस-पास मौजूद लोग असहज हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप पब्लिक डिस्प्ले ऑफ अफेक्शन के दायरे को समझते हुए आस-पास के महौल के हिसाब से अपने पार्टनर के साथ प्यार जताएं तो वो बेहतर होता है।
पब्लिक प्लेस पर अपने पार्टनर के करीब आने के लिए आप उन्हें किस किए या कोई अश्लील हरकत किए बिना भी प्यार जता सकते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि आप खुद अपने पार्टनर के साथ पब्लिक प्लेस पर अफेक्शन और अश्लीलता में अंतर की परिभाषा को तय करें।



Click it and Unblock the Notifications
