Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Elvish Yadav Rave Party: क्या है रेव पार्टी? जिसकी वजह से एल्विश यादव पर हुई FIR, जानें इसका कच्चा चिट्ठा
Elvish Yadav Rave Party: बिग बॉस ओटीटी-2 के विजेता और नामी यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा में रेव पार्टी आयोजित कराने के मामले में FIR दर्ज हुई है। एल्विश यादव पर आरोप है किवो नोएडा में रेव पार्टी कराता था।
इस पार्टी में प्रतिबंधित सांपों और विदेशी लड़कियों की भी एंट्री होती थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एल्विश के गैंग में शामिल 5 लोगों को पकड़ा है। पिछले कुछ समय से हम रेव पार्टी के बारे में सुनते आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि रेव पार्टियां क्या होती हैं और ये ट्रेंड कहां से आया?

रेव पार्टी का इतिहास
लंदन में होने वाली बेहद जोशीली पार्टियों को 'रेव' कहा जाता है। अमेरिकी न्याय विभाग का एक दस्तावेज बताता है कि 1980 की डांस पार्टियों से ही रेव का चलन निकला। जैसे-जैसे तकनीक और ड्रग्स का जाल फैला, रेव पार्टियों की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। भारत में रेव पार्टियों का चलन हिप्पियों ने गोवा में शुरू किया।
डांस, शराब, ड्रग्स और नशा
रेव पार्टियों में डांस, मस्ती, धमाल, शराब, शवाब, बेरोकटोक हर बात की छूट होती है। ये पार्टियां रात-रात भर चलती हैं। इन पार्टियों में जाने वाले लोगों से फीस के तौर पर मोटा पैसा लिया जाता है। इन पार्टियों में भीतर लाउड साउंड में संगीत बजते रहते हैं और युवा मस्ती में चूर होते हैं। खाना-पीना, ड्रिंक्स, शराब, सिगरेट वगैरह के अलावा कोकीन, हशीश, चरस, एलएसडी, मेफेड्रोन, एक्सटसी जैसे ड्रग्स का इंतजाम रहता है।

क्या क्या होता है इस बदनाम पार्टी में
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कुछ रेव पार्टियों में सेक्स के लिए 'चिल रूम्स' भी होते हैं। एनसीबी के अधिकारियों की मानें तो रेव पार्टियां केवल पार्टी सर्किट से जुड़े हुए कुछ चुनिंदा लोगों के लिए आयोजित की जाती हैं। नए लोगों को इन पार्टियों में आने की इजाजत नहीं होती। पार्टी में आने वाले लोगों की सीक्रेसी का पूरा ध्यान रखा जाता है। ड्रग लेने और बेचने वालों के लिए यह एक सुरक्षित जगह होती है। इस पार्टी में शामिल होने वालों के लिए लाखों रुपये की फीस रखी जाती है। आमतौर पर रेव पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए इसका आयोजन दूर दराज इलाकों में किया जाता है, जहां पुलिस के पहुंचने की संभावना न हो।
भारत में कानूनी जुर्म
दुनिया के कुछ देश ऐसे हैं जो रेव पार्टियों को राजस्व का जरिया समझते हैं और इन देशों में ऐसी पार्टियों को लेकर सरकार का रवैया थोड़ा नर्म होता है लेकिन भारत में रेव पार्टी करना और उसमें शामिल होना कानूनी जुर्म है। इन पार्टियों में एनसीबी या पुलिस के छापा पड़ते रहते हैं। मुंबई में पिछले एक दशक में कई हाई-प्रोफाइल जगहों पर छापा पड़ने की खबरें भी आ चुकी हैं।



Click it and Unblock the Notifications