Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
इस खास नस्ल की गाय का दूध पीता है अंबानी परिवार, RO का पानी पीती हैं और AC में हैं सोती
दूध हमारी दैनिक दिनचर्या बहुत जरूरी हिस्सा है। यह हमारे शरीर के सम्रग विकास में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है। हम जब भी दूध खरीदते हैं तो बहुत सारी चीजों का ध्यान रखते हैं। चाहे आम इंसान हो या सेलिब्रेटी कोई भी दूध के मामले में कॉम्प्रोमाइज नहीं करता है। गरीब से लेकर अमीर तक हर कोई पीता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनका परिवार कौनसी डेयरी का दूध पीते हैं? आपको बता दें कि अंबानी बहुत ही खास नस्ल की गाय का दूध पीता है। आइए जानते हैं इसकी विशेषता क्या हैं?

इस नस्ल का दूध पीते हैं मुकेश अंबानी
दरअसल मुकेश अंबानी नीदरलैंड की मूल होलस्टीन-फ्रीजियन गाय की नस्ल वाला दूध पीते हैं। इस नस्ल के गायों के दूध में फैट बाकी नस्ल के गायों की तुलना में कम होता है ओर प्राटीन ज्यादा पाया जाता है। इसके अलावा इनमें खूब मिनरल्स होते हैं। इन डच होल्स्टीन गायों की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताई जाती है। पुणे की एक हाईटेक डेयरी फार्म भाग्यलक्ष्मी में इन गायों का पाला जाता है। वहीं से मुकेश अंबानी के घर तक इस दूध की सप्लाई होती है। यह डेयरी लगभग 35 एकड़ में फैली हुई है और इसमें 3000 से अधिक गायें हैं। इस नस्ल की गाय के एक लीटर दूध की कीमत 200 रुपए के आसपास हैं। आइए जानते हैं ऐसा इनमें क्या खास है।
RO का पानी पीती हैं गायें
यहां गाय रबर मैट में सोती है जो कि दिन में 3 बार साफ होता है। वहीं, यहां की गायें केवल RO का पानी पीती हैं। इसके अलावा फॉर्म में 24 घंटें म्यूजिक चलता रहता है। खाने में उन्हें सोयाबीन, अल्फा घास, मौसमी सब्जियां और मक्की का चारा दिया जाता है।
दूध निकालने से लेकर पैकिंग तक सब है हाईटेक
यहां दूध निकालने के लिए मॉर्डर्न और हाइजीनिक टेक्नीक का इस्तेमाल किया जाता है। दूध निकालने से लेकर डिलीवरी तक सब कुछ इस फार्म में बहुत ही हाईटेक तरीके से होता है।
- इस फार्म में एंट्री लेने से पहले पैरों को पाउडर से डिसइंफेक्शन करना जरूरी होता है। बता दें कि यहां गाय का दूध निकालने से लेकर बॉटलिंग तक का काम सब कुछ ऑटोमैटिक तरीके से मशीनों में होता है। इन सबमें इंसान हाथ नहीं लगाते हैं।
- इसके अलावा दूध निकालने से पहले हर गाय का वजन और टेम्प्रेचर चेक होता है। अगर कोई गाय बीमार है, तो उसका इलाज करवाया जाता है।
- दूध पाइपों के जरिए साइलोज में और फिर पॉश्चुराइज्ड होकर बोतल में पैक किया जाता है। एक बार में 50 गाय का दूध निकाला जाता है। जिसमें सात मिनट लगते हैं।
- दूध की डिलीवरी पुणे से मुंबई में एक खास वैन के जरिए होती है। जिसमें कोल्ड स्टोरेज बने होते हैं और निश्चित तापमान पर दूध रखने की वजह से वो खराब नहीं होता।
ऑर्डर से लेकर पैमेंट तक सब ऑनलाइन
'प्राइड ऑफ काउ' के लिए हर कस्टमर का एक लॉगिन आईडी होता है। जिस पर वह ऑर्डर चेंज या कैंसिलकर सकते हैं। इसके अलावा वो कितना दूध चाहिए और कहां चाहिए जैसी प्रिफरेंस भी एड करवा सकते हैं।
कस्टमर्स में हैं बड़ी हस्तियों का नाम
अंबानी परिवार के अलावा इस फार्म के कस्टमर में अमिताभ बच्चन, सचिन तेंदुलकर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं।



Click it and Unblock the Notifications