Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Surya Grahan 2023 : 14 अक्टूबर को नजर आएगा 'वलयाकार सूर्य ग्रहण', जानिए भारत में दिखेगा या नहीं ?
Annual Solar Eclipse 2023 : साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर के दिन लगने वाला है। जानिए यह कैसा सूर्य ग्रहण होगा और यह किस तरह से लगता है।
जिसे अक्सर 'रिंग ऑफ फायर' (Ring Of Fire) कहा जाता है। यह अमेरिका के अधिकतर हिस्सों में दिखाई देगा। 2012 के बाद पहली बार इसे अमेरिका में शनिवार को देखा जाएगा।

क्या होता है 'रिंग ऑफ फायर'?
यह घटना तब होती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच गति करता है। सूर्य को आंशिक रूप से छुपाता है, जिससे एक चमकदार रिंग का फॉर्मेशन हो जाता है। इस ग्रहण को 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। बता दें कि वलयाकार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य को देखने के लिए डिज़ाइन की गई स्पेशल आई प्रोटेक्शन के बिना सूर्य को सीधे देखना कभी भी सुरक्षित नहीं होता है।
यहां-यहां दिखाई देगा
वलयाकार सूर्य ग्रहण कोस्ट ऑफ ऑरेगोन से टेक्सस गल्फ कोस्ट तक जाएगा। नासा के अनुसार, अगर मौसम अच्छा होगा तो इस वलयाकार सूर्य ग्रहण को ओरेगोन, नेवादा, उटाह, न्यू मेक्सिको और टेक्सस के साथ-साथ केलिफॉर्निया, इदाहो, कोलेराडो और एरिजोना के कुछ हिस्से से भी देखा जा सकता है। इसके बाद इसे मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका और साउथ अमेरिका से देखा जा सकेगा।
ग्रेट अमेरिकन एक्लिप्स वेबसाइट के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) का सूर्यास्त अटलांटिक महासागर में हो जाएगा। इस सूर्य ग्रहण का औसत समय यूनाइटेड स्टेट्स में 4 से 5 मिनट के बीच होगा।
क्या वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा?
रिंग ऑफ फायर यानी वलयाकार सूर्य ग्रहण को भारत (India) से नहीं देखा जा सकेगा। भारत और अन्य देशों के लोग इस सूर्य ग्रहण को घर बैठे नासा के ब्रोडकास्ट चैनल पर देख सकते हैं। इस सूर्य ग्रहण को दर्शक 14 अक्टूबर शाम 4:30 से ऑनलाइन देख सकेंगे।



Click it and Unblock the Notifications