Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Maori Haka: क्या है माओरी हाका? जिसे संसद में परफॉर्म कर न्यूजीलैंड की सबसे युवा सांसद सुर्खियों में है छाई
What Is The Maori Haka : न्यूजीलैंड के 170 के इतिहास में सबसे युवा सांसद बनीं 21 साल की हाना-रहिती माइपे-क्लार्क का संसद में माओरी भाषा में दिया भाषण पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। अपने भाषण के दौरान उन्होंने माओरी हाका गाया था, जिसे गाते हुए उनके तेवर और भाव भंगिमा की वजह से उनका यह क्लिप हर जगह वायरल हो रहा हैं और इसी वजह से हाना-रहिती माइपे-क्लार्क और माओरी हाका चर्चा का विषय गया है कि आखिर ये क्या होता है?

बताया जा रहा है कि यह भाषण दिसंबर 2023 में दिया था जो अब शेयर किया जा रहा है। चलिए इसी बहाने जानते हैं कि माओरी हाका क्या होता है?
सबसे पहले कौन हैं हाना?
हाना ऑकलैंड और हैमिल्टन के बीच एक छोटे से शहर हंटली से हैं। वो वहां एक माओरी सामुदायिक गार्डन चलाती हैं, जहां स्थानीय बच्चों को गार्डनिंग और मरामाताका के बारे में सिखाया जाता है। मरामाताका यानी माओरी कैलेंडर के हिसाब से प्लांटिंग। हाना ने एक किताब भी लिखी है जिसमें चांद-सितारों और उनकी शक्तियों के बारे में बात करती हैं। वो न्यूजीलैंड में मूल समुदायों के अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही हैं। पिछले साल अक्टूबर में हाना ने नानाइया महुता को हराया था। नानाइया ने इस सीट पर साल 2008 से कब्जा कर रखा था। यही नहीं नानाइया साल 1996 से ही सांसद थीं।
क्या है हाका?
हाका कोई आम नृत्य नहीं है। यह एक प्रकार का प्राचीन युद्ध नृत्य है। इसे इस जनजाति का पारंपरिक 'वार क्राई' कहा जाता है। जिसे पूरी ताकत और भाव-भंगिमाओं के साथ प्रस्तुत किया जाता है। यह उस जनजाति के गौरव, शक्ति और एकता का एक उग्र प्रदर्शन होता है। आइए जानते हैं कि हाका की उत्पत्ति कैसे हुई और इसे करते समय माओरी लोग क्या बोलते हैं?
सूर्यदेव के बेटे से हुई हाका की उत्पत्ति
माओरी की पौराणिक कथाओं के अनुसार, सूर्य देवता तम-नुई-ते-रा की दो पत्नियां थीं- हिन-रौमती और हिन ताकुरुआ! हिने-रौमती गर्मी के मौसम की और हिन ताकुरुआ सर्दी के मौसम की देवी थीं। हिने-रौमती से तम-नुई-टू-रा को एक बच्चा हुआ। जिसका नाम ताने-रोर रखा गया। हाका डांस की उत्पत्ति का श्रेय ताने-रोर को दिया जाता है। ताने-रोर अपनी मां के लिए डांस किया करता था। जिससे हवा में वैसी कंपन होती है जो गर्मी के गर्म दिनों में देखी जाती है। इस कंपन को हाका में कांपते हाथों के इशारे से दर्शाया जाता है।
पारंपरिक रूप से, हाका आने वाली जनजातियों का स्वागत करने का एक तरीका है। इसके अलावा यह युद्ध में जाते समय योद्धाओं को उत्साहित करने का भी काम करता था। यह शारीरिक कौशल का प्रदर्शन तो था ही। साथ ही यह सांस्कृतिक गौरव, शक्ति और एकता का प्रतीक भी था।
हाका में क्या बोलते हैं?
हाका डांस में जोर से जोर से चिल्लाने के साथ पैर जमीन पर मारना, जीभ बाहर निकालना और लय में शरीर पर थपथपाना शामिल है. हाका जनजातीय क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग होता है. कई हाका इवी (जनजाति) के इतिहास की महत्वपूर्ण घटनाओं की कहानी बताते हैं। हाका के ऐसे भी रूप हैं जहां ये डांस हथियारों के साथ किया जाता है। आज, हाका को सम्मान के संकेत के रूप में किया जाता है। यह खेल आयोजनों, शादियों, अंत्येष्टि और पोहिरी (एक पारंपरिक स्वागत) जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर किया जाता है।
न्यूजीलैंड की रग्बी टीम की वजह से भी छाया हाका
हाका की प्रसिद्धि में सबसे बड़ा योगदान न्यूजीलैंड की रगबी टीम का बताया जाता है। रगबी टीम अपने मैच से पहले मैदान पर हाका करती है। यह सिलसिला 100 सालों से ज्यादा समय से चला आ रहा है। न्यूजीलैंड की पहली प्रतिनिधि रग्बी टीम, जिसे द नेटिव्स के नाम से जाना जाता है, ने 1888-89 में ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के दौरे के दौरान मैदान पर हाका का प्रदर्शन किया था।



Click it and Unblock the Notifications
