Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Film Adipurush: क्या है 'छपरी' का मतलब? फिल्म आदिपुरुष रिलीज के बाद क्यों हो रहा है ट्रेंड, जानें वजह
Film Adipurush-आप अक्सर अपने दोस्तों से मजाक में बोल देते हैं कि क्या यार कैसे छपरी वाली बातें कर रहे हो या फिर कैसे तुमने छपरी टाइप कपड़े पहन लिए हैं, ये शब्द नॉर्थ इंडिया में काफी कॉमन तरीके से बोला जाता है। इसे आम तौर पर सभ्य भाषा या फिर नो फैशन सेंस से जोड़कर अक्सर बोलते हैं।

फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज के बाद ये शब्द सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहै है। आखिरकार क्यों छपरी शब्द इतना वायरल हो गया है और इसका आदिपुरूष से क्या कनेक्शन हैं आइये जानते हैं-
छपरी शब्द का मतलब क्या है है?
अगर आप शब्दकोश में देखते हैं तो छपरी का मतलब बिना जिम्मेदारी और बिना भावनाओं वाला शख्स। जो अपनी हरकतों से अपने कामों से दूसरों को परेशान करता है। अपना समय खराब करता है। वहीं रेडिट पर इसके मतलब में छपरी शब्द की उत्पत्ति 'छप्पर' शब्द से हुई है, जो छत बनाने वालों और बुनकरों जाति से संबंधित होते हैं। ये शब्द बिना कुछ सोंचे ही दूसरे को नीचे दिखाने के रूप में बताया जाता है। जो एक शर्मनाक शब्द बन जाता है।

छपरी अब क्यों ट्रेंड कर रही है?
हाल ही रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष में सैफ अली खान के लुक के साथ-साथ वत्सल सेठ के टैटू वाले इंद्रजीत के कैरेक्टर्स को लेकर 'छपरी' शब्द टैग यूज किया जा रहा है। इस फिल्म में हनुमान के डायलॉग को लेकर काफी हंगामा भी बरपा हुआ है। जिसे लोग उनकी आस्था के साथ खिलवाड़ के रूप में देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। फिल्म में प्रभास भगवान राम, कृति सैनन सीता और सैफ अली खान रावण के रूप में हैं।
ये शब्द जातिसूचक गाली भी हो सकती है ?
आपको बता दें कि छपरी शब्द जातिसूचक शब्द भी हो सकता है। जो एक विशेष जाति के लिए हो सकता है। इसकी वजह से आप जेल की हवा भी खा सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें
Image Courtesy- Twitter.com



Click it and Unblock the Notifications
