Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Environment Day 2023: क्या है इस साल की थीम, इतिहास और जानें कौन करेगा मेजबानी
पर्यावरण के संरक्षण करने के लिए हर साल 5 जून को वैश्विक स्तर पर पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसे मनाने का मनाने का उद्देश्य पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करना है, ओर ग्लोबल वार्मिग ओर जलवायु परिवर्तन, तथा प्रदूषण के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करना है, ताकि हर इंसान पर्यावरण के महत्व को समझ सकें और पर्यावरण को बचाने का काम करें।
संसाधनों का बढ़ता दोहन और प्रदूषण पर्यावरण के लिए सबसे बड़े खतरों में से कुछ हैं। इसलिए हर साल इस दिन को मनाने के लिए एक विशेष थीम रखी जाती है, जिस पर चर्चा की जाती है। आइए जानते हैं इस दिन को मनाने का इतिहास और महत्व

पर्यावरण दिवस क्या है?
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण को समर्पित एक दिन है और पर्यावरण के मुद्दों के बारे में आम लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। यह विभिन्न समाजों और समुदायों के लोगों को उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के साथ-साथ पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों को विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करता है।
विश्व पर्यावरण दिवस का इतिहास और महत्व
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1972 में स्टॉकहोम सम्मेलन के दौरान 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के रूप में घोषित किया। यह पर्यावरण संरक्षण को एक प्रमुख मुद्दा बनाने वाला पहला विश्व सम्मेलन था। यूएनईपी की स्थापना उसी वर्ष हुई थी। विश्व पर्यावरण दिवस पहली बार 1973 में मनाया गया था। आज, 193 सदस्य राज्य यूएनईपी का हिस्सा हैं और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके इस दिन को चिह्नित करते हैं।
विश्व पर्यावरण दिवस 2023 की थीम
विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष एक अलग देश द्वारा आयोजित किया जाता है। इस वर्ष के लिए कोटे डी आइवर नीदरलैंड के साथ साझेदारी के साथ मेजबानी देश है। इस देश में सभी आधिकारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस साल पर्यावरण दिवस की थीम "प्लास्टिक प्रदूषण के समाधान" (Solutions to Plastic Pollution)रखा गया है। जहां प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान के विषय में दुनिया भर के लोगों को जागरूक करने तथा प्लास्टिक प्रदूषण के संकट से निपटने पर जोर दिया जायेगा, इस बार विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के थीम #BeatPlasticPollution पर आधारीत होगी जो पूरी दुनिया का ध्यान प्लास्टिक प्रदूषण के संकट पर केंद्रित करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
