Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
इस गरीब आबादी वाले देश में मिल रही हैं 'किराए की बीवी', बस खर्च करने होते हैं इतने डॉलर्स
What Is Rental Wife in Thailand : थाईलैंड का पर्यटन स्थल पटाया अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है, लेकिन हाल ही में यहां रेंटल वाइफ (Rental Wife) का ट्रेंड चर्चा का विषय बन गया है। यह एक तरह की अस्थाई विवाह प्रणाली है, जिसमें पुरुष कुछ समय के लिए किराए की पत्नी रख सकते हैं। इसे यहां वाइफ ऑन हायर और ब्लैक पर्ल (Black Pearl) भी कहा जाता है। इस व्यवस्था में पुरुष युवती को पैसे देकर तय समय तक पत्नी के रूप में रखते हैं। इस दौरान, वह युवती पत्नी के सारे कर्तव्य निभाती है, जैसे घर का काम, बात-चीत, और साथी की भावनात्मक और शारीरिक ज़रूरतों का भी ध्यान रखती हैं।
हालांकि इस चलन की जड़ें थाईलैंड की परंपराओं में छिपी हुई हैं, जो अब एक व्यापार का रुप लेता जा रहा है। इस कॉन्ट्रेक्ट मैरिज में दोनों पक्षों के लिए समझौते होते हैं, लेकिन इस प्रथा के सामने आने से अब दुनियाभर में इसकी खूब आलोचना की जा रही है। रेंटल वाइफ आमतौर पर एक सप्ताह से लेकर कुछ महीने तक किराए पर होती हैं। यहां जानते हैं इस चलन के बारे में डिटेल में।

किताब से हुआ खुलासा
हाल ही में लावर्ट ए इमैनुएल की किताब Thailand's Taboo: The Rise of Wife Rental in Modern Society ने थाईलैंड में पत्नी को किराए पर लेने की प्रथा के बारे में खुलासा किया। किताब में बताया गया है कि कैसे यह विवादास्पद प्रथा तेजी से बढ़ रही है और अब आय का एक प्रमुख स्रोत बन गई है, जो वहां की महिलाओं के लिए जीविका का साधन बन चुकी है।
ज्यादात्तर टूरिस्ट करते हैं रेंटल वाइफ हायर
थाईलैंड में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं, और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों की लड़कियां पैसों के लिए पर्यटकों की रेंटल वाइफ बनती हैं। यह ट्रेंड थाईलैंड के पटाया के रेड लाइट इलाकों, बार और नाइट क्लबों से फैलता है, जहां यह व्यवसाय के रूप में तेजी से बढ़ रहा है। यह प्रथा अब एक आय का प्रमुख स्रोत बन चुकी है।
महिला की उम्र, सुंदरता और समय तय करती हैं उसकी कीमत
थाईलैंड में गरीब तबके की महिलाएं पैसा कमाने के लिए विदेशी पर्यटकों की पत्नी बनने को तैयार हो जाती हैं। यह कोई औपचारिक विवाह नहीं है, बल्कि एक अस्थाई अनुबंध होता है, जो कुछ दिनों से लेकर कई महीनों तक हो सकता है। महिलाएं मुख्य रूप से बार और नाइट क्लबों में काम करती हैं और बेहतर ग्राहक मिलने पर रेंटल वाइफ बन जाती हैं। इन महिलाओं का उद्देश्य परिवार का भरण-पोषण करना और बेहतर जीवन जीना होता है। किराए की रकम महिला की उम्र, सुंदरता, शिक्षा और समय के अनुसार तय होती है, जो 1600 डॉलर से लेकर 116000 डॉलर तक हो सकती है। इस प्रथा को लेकर थाईलैंड में कोई विशेष कानून नहीं है।
जापान और कोरिया में पहले से हैं ये प्रथा
थाईलैंड में हाल ही में रेंटल वाइफ की प्रथा फल फूल रही है, जबकि यह सेवा पहले से जापान और कोरिया में थी। इसके फैलने के पीछे शहरीकरण और बिजी लाइफ के कारण बढ़ता अकेलापन एक बड़ा कारण है। लोग स्थाई रिश्तों के बजाय अस्थाई रिश्तों को पसंद करने लगे हैं। थाईलैंड में रिश्तों और स्वतंत्रता के प्रति लचीले दृष्टिकोण के कारण यह प्रथा तेजी से पसर रही है। सरकार का मानना है कि यह प्रथा अब व्यवसाय का रूप ले चुकी है और इसे नियंत्रित करने के लिए कानून बनाए जाने की आवश्यकता है। हालांकि सरकार इस प्रथा की वजह से अच्छा खासा रेवन्यू कमा रही हैं।



Click it and Unblock the Notifications