Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
2024 में गूगल में पूरे साल क्या-क्या सर्च करते रहे पाकिस्तानी? यहां देखें पूरी लिस्ट
What Pakistani searched most on Google in 2024: इस साल पाकिस्तानियों ने भारत के बारे में गूगल पर जो सर्च किया, वह बेहद चौंकाने वाला है। भारतीयों के मुकाबले पाकिस्तानियों ने कई मुद्दों, घटनाओं और व्यक्तियों को लेकर खूब सर्च किया। इस सर्च ट्रेंड्स की पूरी लिस्ट देखना काफी दिलचस्प और हैरान करने वाला हो सकता है।
पाकिस्तान के लोग गूगल पर 2024 में सबसे अधिक क्रिकेट से जुड़े टॉपिक्स सर्च कर रहे थे, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप प्रमुख था। यह टॉप सर्च ट्रेंड पाकिस्तान में क्रिकेट के प्रति गहरी रुचि को दर्शाता है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने से इनकार के बाद दोनों देशों के संबंधों में तनाव बढ़ गया है। इस बीच, गूगल ने 2024 में की गई सर्च की पूरी लिस्ट जारी की, जिसमें पाकिस्तानियों द्वारा किए गए सर्च की डिटेल्स शामिल हैं। खासकर, भारत के बारे में किए गए सर्च ने सभी को चौंका दिया है। आइए जानते हैं कि पाकिस्तान के लोगों ने साल 2024 में भारत से जुड़ी क्या चीजें गूगल पर ढूंढी।

पाकिस्तान में क्रिकेट को खूब किया सर्च
2024 में पाकिस्तानियों ने गूगल पर क्रिकेट से जुड़ी प्रमुख सर्च की, जिसमें टी20 वर्ल्ड कप सबसे आगे था। इसके अलावा, पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान बनाम इंडिया के मैचों को लेकर भी काफी खोजें की गईं।
इन लोगों को पाकिस्तान में सबसे ज्यादा किया गया सर्च
पाकिस्तान के लोगों ने 2024 में गूगल पर जिन शख्सियतों को सबसे ज्यादा सर्च किया, उनमें पहले पायदान पर अब्बास अत्तार हैं। अब्बास अत्तार, जो एक प्रसिद्ध ईरानी फोटोग्राफर थे, 1970 के दशक में बियाफ्रा, वियतनाम और दक्षिण अफ्रीका में अपनी फोटोग्राफी के लिए मशहूर हुए थे। इसके बाद उन्होंने धार्मिक मामलों पर लिखे गए लेखों के कारण चर्चा बटोरी। इसके अलावा, पाकिस्तानियों ने एटेल अदनान, अरशद नदीम, सना जावेद और साजिद खान के बारे में भी सर्च किया। खास बात यह है कि साजिद खान, जो एक मशहूर भारतीय फिल्म निर्देशक हैं।
इन इंडियन मूवीज की पाकिस्तान में मची धूम
पाकिस्तान में भारतीय फिल्में हमेशा से पसंदीदी रही हैं, और 2024 में भी यही ट्रेंड जारी रहा। इस साल सबसे अधिक सर्च की गई फिल्मों में हीरामंडी शीर्ष पर रही। इसके अलावा, 12वीं फेल, एनिमल, मिर्जापुर सीजन 3, और स्त्री 2 जैसी फिल्में और वेब सीरीज भी पाकिस्तानियों द्वारा गूगल पर बड़े पैमाने पर सर्च की गईं।
2024 में इन रेसिपीज को खूब किया सर्च
पाकिस्तान के लोगों ने 2024 में सबसे अधिक बनाना ब्रेड बनाने की रेसिपी सर्च की। इसके बाद मालपुरा रेसिपी, गार्लिक ब्रेड रेसिपी, चॉकलेट चिप कुकीज रेसिपी और तवा कलेजी रेसिपी को भी सर्च किया गया। इन सभी में केवल तवा कलेजी नॉनवेज रेसिपी है।



Click it and Unblock the Notifications
