Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय
अगर घर में अचानक लग जाए आग तो बुझाने के लिए तुरंत करें ये काम, इन टिप्स की मदद से रहेंगे सुरक्षित
Tips To Extinguish Fire: घरों में आग लगने की घटनाएं आजकल तेजी से सामने आ रही हैं। छोटी-सी लापरवाही भी कई बार बड़े हादसे का कारण बन जाती है। खराब वायरिंग, जरूरत से ज्यादा बिजली उपकरण चलाना, गैस लीकेज और गर्मी के मौसम में बढ़ता तापमान आग लगने की आम वजहों में शामिल हैं। कई लोग शुरुआती संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आग तेजी से फैलने लगती है। ऐसे में, जरूरी है कि समय रहते सावधानी बरती जाए और आग लगने पर सही तरीके से स्थिति को संभाला जाए। आइए, जानते हैं कि घर में आग लग जाए तो क्या करें और कैसे घरेलू चीजों की मदद से आग बुझा सकते हैं -

घर में आग लगने पर क्या करें?
अगर घर में अचानक आग लग जाए, तो सबसे पहले खुद को और परिवार को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश करें। घबराहट में समय बर्बाद करने या सामान बचाने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है। यदि कमरे में धुआं भर जाए, तो नीचे झुककर या घुटनों के बल चलते हुए बाहर निकलें, क्योंकि नीचे की हवा अपेाकृत साफ होती है। वहीं, आग छोटी हो तो पानी, रेत या मोटे कंबल की मदद से उसे फैलने से रोकने की कोशिश की जा सकती है।
बिजली से लगी आग कैसे बुझाएं?
अगर शॉर्ट सर्किट या किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में आग लग जाए, तो उस पर सीधे पानी डालने की गलती बिल्कुल न करें। इससे करंट फैलने का खतरा बढ़ सकता है। सबसे पहले मेन पावर सप्लाई बंद करें ताकि बिजली का प्रवाह रुक जाए। इसके बाद आग को नियंत्रित करने के लिए सूखा कंबल, मोटा कपड़ा या रेत जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आग तेजी से फैल रही हो, तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दें।
रसोई में तेल या घी की आग कैसे बुझाएं?
किचन में खाना बनाते समय कई बार गर्म तेल में अचानक आग लग जाती है। ऐसी स्थिति में घबराकर पानी डालना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इससे जलता तेल उछलकर आग को और फैला सकता है। सबसे पहले गैस या चूल्हे की फ्लेम बंद करें और फिर बर्तन को ढक्कन से ढक दें। ऑक्सीजन न मिलने पर आग कुछ ही देर में शांत होने लगती है। ध्यान रखें कि बर्तन पूरी तरह ठंडा होने से पहले ढक्कन न हटाएं।
कागज, कपड़ा, प्लास्टिक या लकड़ी में लगी आग कैसे बुझाएं?
घर में कागज, कपड़ा, प्लास्टिक या लकड़ी जैसी चीजों में आग लग जाए तो शुरुआत में इसे जल्दी काबू किया जा सकता है। ऐसी आग पर पानी डालना कई बार असरदार होता है, लेकिन अगर प्लास्टिक जल रहा हो तो उससे निकलने वाला धुआं नुकसान पहुंचा सकता है। आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास रखी ज्वलनशील चीजों को तुरंत दूर कर दें। अगर आग छोटी हो तो रेत, मिट्टी या फायर एक्सटिंग्विशर का इस्तेमाल करें और धुएं से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा जरूर रखें।
घर में मौजूद गमले की मिट्टी से बुझा सकते हैं आग
अगर घर में अचानक आग लग जाए और आसपास कोई फायर एक्सटिंग्विशर न हो, तो गमले की मिट्टी भी काफी मददगार साबित हो सकती है। मिट्टी आग पर डालने से ऑक्सीजन की सप्लाई रुकती है, जिससे आग धीरे-धीरे बुझने लगती है। खासतौर पर छोटी आग को कंट्रोल करने के लिए यह तरीका कारगर माना जाता है। हालांकि, अगर आग तेजी से फैल रही हो तो बिना जोखिम लिए तुरंत घर से बाहर निकलें और फायर ब्रिगेड को सूचना दें।



Click it and Unblock the Notifications
