Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
प्लेन में या एयरपोर्ट पर मजाक में भी न कहें ये शब्द, वरना जाना पड़ सकता है जेल
banned words at airports and planes : एयरपोर्ट हमेशा चहल-पहल और कड़ी सुरक्षा वाला स्थान होता है। यहाँ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर गतिविधि और हर शब्द पर नजर रखी जाती है। ऐसे में अगर आप उड़ान भरने जा रहे हैं तो आपको अपनी भाषा और व्यवहार को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहने की जरूरत है। ज़रा सी लापरवाही या मज़ाक में कहे गए शब्द भी आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकते हैं। कई बार यात्रियों को सिर्फ़ बोलचाल की गलती की वजह से फ्लाइट से उतार दिया जाता है, पूछताछ होती है या फिर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ता है।
आज की हाई सिक्योरिटी वाले माहौल में यह और भी ज़रूरी हो गया है कि आप समझदारी से शब्दों का चयन करें। चाहे आप बिज़नेस ट्रिप पर हों, छुट्टियाँ मनाने जा रहे हों या परिवार संग यात्रा कर रहे हों, कुछ खास शब्द एयरपोर्ट और हवाई जहाज़ में बिल्कुल वर्जित माने जाते हैं।

वो शब्द जिन्हें एयरपोर्ट पर भूलकर भी न बोलें
सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइन स्टाफ को कुछ खास शब्दों को लेकर तुरंत अलर्ट होने का प्रशिक्षण दिया जाता है। मज़ाक में भी इन शब्दों का इस्तेमाल करना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इनमें शामिल हैं:
- बम
- बंदूक (Gun)
- चाकू (Knife)
- आतंकवादी (Terrorist)
- हाईजैक
- विस्फोटक (Explosives)
- हादसा (Accident)
- जैविक हथियार (Biological Weapons)
- स्मलिंग (Smuggling)
- ड्रग्स (Drugs)
उदाहरण के लिए, अगर कोई मज़ाक में कह दे कि "मेरे बैग में बम है", तो सुरक्षा कर्मचारी तुरंत इसे गंभीरता से लेंगे। ऐसी स्थिति में न सिर्फ़ आपको हिरासत में लिया जा सकता है, बल्कि फ्लाइट में देरी, आपकी यात्रा रद्द होने और यहां तक कि आपराधिक मामले दर्ज होने जैसी कार्रवाई भी हो सकती है।
बच्चों को भी सिखाना ज़रूरी
बच्चे अक्सर मासूमियत में फिल्म या इंटरनेट पर सुने शब्द दोहरा देते हैं, लेकिन उन्हें यह समझाना ज़रूरी है कि एयरपोर्ट पर यह मज़ाक नहीं चलता। बच्चों को पहले से बता दें कि किन शब्दों का इस्तेमाल एयरपोर्ट या फ्लाइट में बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उन्हें यह भी समझाएँ कि ऐसे शब्द बोलने से सबकी सुरक्षा को खतरा मान लिया जाता है।
सिर्फ़ शब्द ही नहीं, सामान पर भी रखें ध्यान
सुरक्षा सिर्फ़ बोलचाल तक सीमित नहीं है। एयरपोर्ट जाने से पहले अपना बैग ज़रूर चेक कर लें। बैग में ऐसा कोई सामान न रखें जिसे संदेहास्पद या खतरनाक माना जा सकता है। मसलन तेज़ धार वाले औज़ार, लिक्विड्स की बड़ी बोतलें, या कोई प्रतिबंधित वस्तु।
अगर आपको किसी सामान को लेकर संदेह है तो एयरपोर्ट हेल्प डेस्क या एयरलाइन स्टाफ से पहले ही जानकारी ले लें। इससे आप सुरक्षा जांच के दौरान किसी अनावश्यक परेशानी से बच सकते हैं।
सोशल मीडिया पर भी रहें सावधान
आजकल लोग सोशल मीडिया पर हर छोटी-बड़ी बात शेयर करते हैं, लेकिन एयरपोर्ट या फ्लाइट से जुड़ी मज़ाकिया पोस्ट या टिप्पणियाँ भी समस्या खड़ी कर सकती हैं। कई बार ऑनलाइन कही गई बातें भी गलत अर्थ में ली जाती हैं। इसलिए यात्रा से जुड़ी किसी भी मज़ाकिया टिप्पणी में बम, आतंकवाद या हाईजैक जैसे शब्दों का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
हवाई यात्रा एक सुखद अनुभव है, लेकिन इसके लिए ज़रूरी है कि आप नियमों का पालन करें और अपनी भाषा व व्यवहार पर नियंत्रण रखें। मज़ाक में बोले गए शब्द भी गंभीर परिणाम ला सकते हैं।
इसलिए अगली बार जब आप एयरपोर्ट या विमान में हों, तो बोलने से पहले ज़रूर सोचें। आपका एक गलत शब्द न केवल आपकी यात्रा बिगाड़ सकता है, बल्कि आपको कानूनी पचड़े में भी डाल सकता है। सतर्क रहकर और सुरक्षा नियमों का पालन करके ही आप अपनी यात्रा को सुरक्षित और सुखद बना सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
