Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Muhurat Trading 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब है ट्रेडिंग मुहूर्त? कितने दिन बंद रहेगा स्टॉक मार्केट
Diwali Muhurat Trading 2024: शेयर बाजार में पिछले 68 सालों से दिवाली को लेकर एक परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। जिसे 'मुहूर्त ट्रेडिंग' कहा जाता है। वैसे तो दिवाली के दिन शेयर बाजार बंद रहता है लेकिन इस दिन एक घंटे के लिए मार्केट खुलता है। सेंसेक्स और निफ्टी को विशेष रूप से एक घंटे के लिए खोला जाता है। चूंकि अब शेयर मार्केट में यह एक परंपरा बन चुकी है, इसलिए ऐसा सिर्फ एक घंटे के लिए ही किया जाता है। इसे ही आम बोलचाल में निवेशक 'मुहूर्त ट्रेडिंग' कहते हैं।
मुहूर्त ट्रेडिंग का समय आमतौर पर शाम को रखा जाता है, और इसे लेकर निवेशकों की मान्यता है कि इस समय निवेश करने से भविष्य में आर्थिक समृद्धि और संपत्ति में वृद्धि होती है। इस परंपरा का उद्देश्य केवल ट्रेडिंग के माध्यम से लाभ अर्जित करना नहीं है, बल्कि निवेशकों में आत्मविश्वास और सकारात्मकता बढ़ाना भी है।

इस बार दिवाली पर शेयर बाजार में होने वाली खास मुहूर्त ट्रेडिंग की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन था कि ये 31 अक्टूबर को होगी या फिर 1 नवंबर को, अब इसे लेकर भी तस्वीर साफ हो गई। आइए जानते हैं कि इस साल ये मुहूर्त ट्रेडिंग कब है और दिवाली के मौके पर कितने दिन के लिए शेयर मार्केट बंद रहेगा?
इस साल कब है मुहूर्त ट्रेडिंग?
इस साल दिवाली पर BSE और NSE 1 नवंबर को संवत 2081 की शुरुआत के मौके पर शाम 6 से 7 बजे के बीच मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेंगे। दोनों इडेक्स ने घोषणा है कि स्टॉक मार्केट का प्री-ओपनिंग सेशन शाम 5:45 से 6:00 बजे तक होगा।
मुहूर्त ट्रेडिंग को भारतीय शेयर बाजार में निवेश के लिए शुभ समय माना जाता है, और निवेशकों को अच्छे रिटर्न मिलने की आशा रहती हैं। इस एक घंटे के विशेष सेशन के दौरान निवेशकों को नए निवेश की शुरुआत करने या अपने पोर्टफोलियो में बढ़ोतरी करने की आस रहती है।
किस दिन होगी दिवाली की छुट्टी 31 अक्टूबर या 1 नवंबर?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर छुट्टियों की सूची में दिवाली की छुट्टी 1 नवंबर को निर्धारित है, जिसके बाद साप्ताहिक अवकाश के कारण शेयर बाजार 2 और 3 नवंबर को भी बंद रहेगा। इससे निवेशकों के लिए 3 दिनों का लंबा अवकाश रहेगा।
हालांकि, अगर दिवाली की पूजा मुख्यतः 31 अक्टूबर को की जाती है और इस दिन बाजार में अवकाश की आवश्यकता महसूस होती है, तो BSE एक सर्कुलर जारी कर 31 अक्टूबर को भी छुट्टी घोषित कर सकता है। ऐसा होने पर बाजार लगातार 4 दिन (31 अक्टूबर से 3 नवंबर) तक बंद रह सकता है।
साल की बची हुई शेयर बाजार की छुट्टियों की लिस्ट
1 नवंबर 2024: शुक्रवार, दिवाली लक्ष्मी पूजन
2 नवंबर 2024 शनिवार, दिवाली-बालिप्रतिपदा (बलिप्रतिपदा और शनिवार के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा।)
15 नवंबर 2024: शुक्रवार, गुरुनानक जयंती
25 दिसंबर 2024: बुधवार, क्रिसमस



Click it and Unblock the Notifications
