Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Father's Day 2024 Date: इस साल इस दिन मनाया जाएगा फादर्स डे, जानें इसका इतिहास और सेलिब्रेट करने का तरीका
Father's Day 2024 Date: फादर्स डे बच्चों और पिता के रिश्तों को समर्पित दिन है। पिता के प्रति सम्मान और प्यार को व्यक्त करने के लिए इस दिन को मनाते है। बता दें कि इस दिन का महत्व पहले विदेशों में खूब था लेकिन अब भारत में भी इस दिन को मनाया जाने लगा है।
फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल फादर्स डे 16 जून 2024 यानी रविवार के दिन आ रहा है। आइए जानते है इस दिन से जुड़ा इतिहास और इस दिन को खास मनाने के लिए आप क्या कर सकते हैं?

फादर्स डे का इतिहास
भारत सहित कई देशों में फादर्स डे जून के महीने में तीसरे रविवार को मनाया जाता है। वहीं कुछ देश जैसे स्पेन और पुर्तगाल में अगस्त के महीने में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं थाईलैंड में फादर्स डे दिसंबर के महीने में मनाया जाता है। फादर्स डे की शुरुआत 1900 के दशक की शुरुआत में पिताओं को सम्मान देने के लिए किया गया था।
कहा जाता है कि यह दिन पहले पश्चिम वर्जीनिया के फेयरमोंट में 19 जून 1910 को मनाया गया था। बता दे कि 1907 में मोनोंगाह, पश्चिमी वर्जीनिया में खान दुर्घटना हुई थी, जिसमें कम से कम 210 पिताओं के सम्मान में इस दिन को आयोजित करने का फैसला लिया था। लग्रेस गोल्डन क्लेटन ने इस दिन को मनाने के रुप में शुरू किया था
यह भी बताते है वजह
सोनोरा स्मार्ट डोड मदर्स डे से काफी प्रेरित थे और उन्होंने ही दुनियाभर में पिता के प्यार और सम्मान में समर्पित एक दिन मनाने के लिए साल 1909 में फादर्स डे मनाने का प्रस्ताव रखा। जिसके समर्थन में कुछ स्थानीय धर्मगुरु आए और फिर 19 जून 1910 को पहला फादर्स डे मनाया गया। बता दें कि जून का महीना डोड के पिता के जन्मदिन का महीना था इसलिए उनके विचार से यह माह फादर्स डे के लिए सबसे बेस्ट था।
ऐसे करें सेलिब्रेट
फादर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए आप कुछ आइडियात पर काम कर सकते हैं, जैसे-
- अपने पिता के लिए हैंडमेड ग्रीटिंग कार्ड तैयार कर सकते हैं।
- अपने पिता को उनकी पसंद के अनुसार कुछ उपहार भी दे सकते हैं, जो उनके काम आए।
- इस दिन घर पर अपने पिता की मनपसंद डिश बना सकते हैं।
- इस दिन आप अपने पिता के साथ डे आउटिंग या डिनर पर जा सकते हैं।
- अपने पिता के साथ उनकी फेवरेट मूवीज देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
