Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Father's Day 2026 Date: इस साल कब है फादर्स डे? जानें इसे मनाने की वजह, इतिहास और दिलचस्प महत्व
Father's Day 2026 Date Or History: एक मां अगर बच्चे को जन्म देकर दुनिया में लाती है, तो एक पिता उस बच्चे को उंगली पकड़कर पूरी दुनिया में चलना सिखाता है। हमारे जीवन में पिता के इसी नि:स्वार्थ प्यार, समर्पण और असीम बलिदानों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Father's Day) मनाया जाता है। इस साल आपको फादर्स डे की सही तारीख को लेकर कंफ्यूजन है तो आप सही जगह आए हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई? या फिर क्यों इस खास दिन को जून के तीसरे रविवार को ही सेलिब्रेट किया जाता है? आइए जानते हैं फादर्स डे का गौरवशाली इतिहास, इसे मनाने की असली वजह और इसका दिलचस्प महत्व।

इस साल कब है फादर्स डे 2026?
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फादर्स डे मनाने के लिए जून महीने के तीसरे रविवार (Third Sunday of June) को तय किया गया है। कैलेंडर के अनुसार, इस साल जून का तीसरा रविवार 21 जून 2026 को पड़ रहा है। यही वजह है कि भारत सहित दुनिया के अधिकांश देशों में 21 जून को फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा। यह पूरा दिन पिताओं के सम्मान, उनके साथ वक्त बिताने और उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए समर्पित होता है।
क्यों और कब हुई फादर्स डे मनाने की शुरुआत? जानें इसका गौरवशाली इतिहास
फादर्स डे को शुरू करने का पूरा श्रेय अमेरिका की सोनोरा स्मार्ट डोड (Sonora Smart Dodd) नाम की एक महिला को जाता है। सोनोरा जब महज 16 साल की थीं, तब उनकी मां का निधन हो गया था। उनके पिता 'विलियम जैक्सन स्मार्ट' जो कि एक सिविल वॉर वेटरन थे ने अकेले ही सोनोरा और उनके 5 छोटे भाइयों को पाल-पोसकर बड़ा किया। साल 1909 में जब सोनोरा ने चर्च में 'मदर्स डे' का उपदेश सुना, तो उनके मन में विचार आया कि पिताओं के त्याग और दुलार को भी समाज में ऐसा ही सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने अपने पिता के जन्मदिन (5 जून) को फादर्स डे के रूप में मनाने की मुहिम शुरू की। सोनोरा के प्रयासों के बाद, 19 जून 1910 को वाशिंगटन में पहली बार आधिकारिक तौर पर फादर्स डे मनाया गया।

क्यों जून के 'तीसरे रविवार' को ही मनाया जाता है फादर्स डे?
सोनोरा डोड चाहती थीं कि फादर्स डे उनके पिता के जन्मदिन यानी 5 जून को मनाया जाए। लेकिन उस समय सरकार और चर्च के पास इस दिन की तैयारियों के लिए पर्याप्त समय नहीं था। सारे आधिकारिक इंतजामों और त्योहार की व्यवस्था को देखते हुए इस तारीख को आगे बढ़ाना पड़ा। लंबी चर्चा और प्लानिंग के बाद यह तय किया गया कि जून महीने के तीसरे रविवार को ही हर साल 'फादर्स डे' के रूप में मनाया जाएगा। इसके बाद साल 1966 में अमेरिकी राष्ट्रपति लिंडन बी. जॉनसन ने जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाने की आधिकारिक घोषणा की। आगे चलकर 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने इस दिन पर बकायदा नेशनल हॉलिडे (राष्ट्रीय अवकाश) घोषित कर दिया।
फादर्स डे का महत्व: क्यों बेहद खास है यह दिन?
एक पिता घर की वो छत होता है जो खुद सारे थपेड़े सहता है ताकि अंदर रहने वाले बच्चे सुरक्षित और खुश रह सकें। पिता अपनी तकलीफें, अपनी जरूरतें और अपने आंसू हमेशा छिपाकर रखते हैं ताकि बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी हो सके। फादर्स डे कोई साधारण तारीख नहीं है, बल्कि यह पिताओं को यह बताने का जरिया है कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं। आज के इस गैजेट्स और व्यस्तता वाले दौर में, यह दिन बच्चों और पिता के बीच के रिश्ते को और मजबूत करने का एक बेहद खूबसूरत बहाना बनता है।



Click it and Unblock the Notifications
